बुधवार का राशिफल:कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने सभी 12 राशियों का राशिफल today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

बुधवार का राशिफल:कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने सभी 12 राशियों का राशिफल today horoscope



जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....

मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7 आपके लिए उपाय =>  गुड़ और मूंगफली के दाने खाएं।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

भौतिक सुख की लालसा बढ़ेगी। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। घर का वातावरण उत्साहित रहेगा। जरूरी कार्य समय से करें। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  सूजी का हलवा खाएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे।    ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  कार्तिकेय भगवान को प्रणाम करें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लोकप्रियता हासिल करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मधुरवाणी से संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  2 बूंद गंगाजल पीएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस की टेबल पर लाल फूल रखें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा। वाकपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2। आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत् कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।      ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9 आपके लिए उपाय =>  दही में काली मिर्च और थोड़ी सी चीनी डालकर खाएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

रोजगार में कुछ नये आसार से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। खानपान में परहेज रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =>  कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यो में संलग्नता से लाभ संभव। महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति हेतु आलस्य न करे।      ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5 आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर के पुजारी को पीली मिठाई, हल्दी और जनेऊ दान दें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। राजनीतिक संबंधों का पूर्ण लाभ मिलेगा।    ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति हेतु मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

सामान्य दिनचर्या के साथ उत्साहीनता की अनुभूति करेंगे। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। किसी सगे-संबंधी अथवा कुछ की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवनसाथी से मधुरता बनाये रखें।   ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

्आपके लिए उपाय =>  पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर देवी मां को चढ़ाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ