Today Horoscope : कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह तुला सहित सभी 12 राशियों का राशिफल,12 July 2023

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Today Horoscope : कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह तुला सहित सभी 12 राशियों का राशिफल,12 July 2023







Today Horoscope : कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह तुला सहित सभी 12 राशियों का राशिफल,12 July 2023


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यं में समय जाया न करते हुए मिल रहे अवसरों का पूर्ण लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।




वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

आकस्मिक किसी सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बनायें। आलस्य कतई न करें।    ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयास करेगा।    ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।




कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी बातों को सोच अपनी ऊर्जा का हृास न करें। सघर्ष के दिन बीतने वाले और प्रगति के नये द्वार खुलने वाले है। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  गाय को पानी पिलाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनभाव न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात  इधर से उधर न करें। रोजगार में व्य्स्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

अच्छे कार्य से परिजनो के दिल में जगह बनायेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यं में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  पत्ते वाली सब्जी न खाएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

अपने खुशमिजाजी व बुद्धिमत्ता से सभी स्थितियों का सामना सहजता के साथ करेंगे। व्यावसायिक यात्रा का समुचित लाभ प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों से लाभ। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  ध्रूमपान ना करें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न छोड़ें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।  ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में विलम्ब से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।    ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  माता जी के मंदिर में गुग्गल चढ़ाएं।





कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पुराने संबंधों से लाभ की संभावना है।   जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  लोहे की बेकार वस्तु घर या ऑफिस से निकाल दें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसे में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ