राजपुरा साहनी के समाजसेवी चुन्नीलाल सहारण के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संवेदना पत्र लिखकर किया शोक प्रकट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

राजपुरा साहनी के समाजसेवी चुन्नीलाल सहारण के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संवेदना पत्र लिखकर किया शोक प्रकट





प्रिय श्री बिहारी लाल सहारण जी,

मुझे यह जानकर अत्यन्त दुःख हुआ कि आपके भाई


चौधरी चुन्नी लाल सहारण जी अपनी सांसारिक यात्रा सम्पूर्ण कर श्री प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं। परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है. परन्तु परमात्मा की इच्छा के आगे मनुष्य को झुकना ही पड़ता है। इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं आप लोगों के साथ हैं। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करता हू कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


                                                   आपका,

                                               (मनोहर लाल )


श्री बिहारी लाल सहारण, गांव राजपुरा साहनी, जिला सिरसा।


चौपटा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव राजपुरा साहनी के प्रमुख समाज सेवी  चुन्नीलाल सहारण के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संवेदना पत्र लिखकर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री द्वारा दिवंगत चुनीलाल के भाई बिहारीलाल सहारण के नाम भेजे गए शोक संदेश  का पत्र नाथूसरी चौपटा के तहसीलदार अरविंद यादव ने परिजनों को सौंपा। यह जानकारी देते हुए शिव शंकर सहारण ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी चुन्नीलाल सहारण का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक संवेदना पत्र लिखकर दिवंगत आत्मा  की शांति की कामना की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर भानू राम, बंसी लाल, हरनाम, कृष्ण सहारण, मनफूल सहारण, लिलू राम, महावीर मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ