मौसम पूर्वानुमान : जाने हरियाणा में कब होगी बारिश

Advertisement

6/recent/ticker-posts

मौसम पूर्वानुमान : जाने हरियाणा में कब होगी बारिश

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 11 जुलाई,2023 :-




मौसम :- अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा राज्य के उत्तर व दक्षिणी व दक्षिण पूर्व क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर 5 जुलाई से 10 जुलाई के दौरान बीच-बीच  में मध्यम से तेज बारिश हुई तथा पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।  



मौसम पूर्वानुमान:  मानसून टर्फ़ सामान्य से दक्षिण पूर्व  की तरफ बने होने के कारण मानसून की सक्रियता हरियाणा राज्य में अगले तीन दिन अर्थात 14 जुलाई तक कम रहने की संभावना है।



राज्य के उत्तरी जिले पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल तथा दक्षिण- दक्षिण पूर्व जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत 



जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु इस दौरान पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार , जींद, भिवानी, चरखीदादरी में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। परंतु 15 जुलाई से एक बार फिर से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ