कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल Today Horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल Today Horoscope

 Today horoscope : सोमवार का सभी 12 राशियों का राशिफल 

जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरू देव की नाईं ॥

जो शत बार पाठ कर कोई । छूटे बंदि महा सुख होई ॥

जय श्री राम ..... जय वीर हनुमान .....




मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. पिछले दिनों उत्पन्न व्यावसायिक अवरोध का हल ढूंढने हेतु मन केंद्रित होगा. किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव.   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1  आपके लिए उपाय =>  ध्रूमपान ना करें


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी. शिक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है. अत: अवसर का पूर्ण लाभ लें.   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं बेडरूम में लगाएं।


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेंगी. कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी. रोजगार क्षेत्र में क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य बिल्कुल न करें. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5 आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा. किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा. नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. आलस्य का त्याग करें. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  किसी भी महिला या लड़की का दिल न दुखाएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

वाकपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे. भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा. महत्वपूर्ण कार्यो हेतु आलस्य न करें.     ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9

्आपके लिए उपाय =>  पूरे दिन बिल्वपत्र अपने साथ रखें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

सारे तनाव छोड़ कैरियर पर ध्यान दें. भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा. आलस्य त्यागें. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3 आपके लिए उपाय =>  इलाइची खा कर घर से निकलें।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे. बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा.     ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =>  किसी को खट्टी-मीठी चीज खिलाएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगायें. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु इससे अभिमानी न बनें. भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव. ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे. नौकरी का वातावरण सुखद होगा. सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी. जरूरी कार्यों में आलस्य त्यागें. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7 आपके लिए उपाय =>  किसी भी साधु-संत का अपमान न करें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा. सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे. आलस्य का त्याग करें. परिवार किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  तला-गला खाना खाने से बचें।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के आसार हैं. सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी. अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे. आलस्य त्यागें.   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8 आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को खोपरे का तेल दान करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

महत्वपूर्ण कार्यं में अवरोध व विलंब से मन में चिंता संभव. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव. जीविका में व्यस्तता रहेगी.    ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9 आपके लिए उपाय =>  केसर और चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ