सावन शिवरात्रि 2023 : आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सावन शिवरात्रि 2023 : आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त

 



सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बता दें कि आज भगवान शिव को समर्पित सावन प्रदोष और सावन शिवरात्रि व्रत रखा जा रहा है। 


शास्त्रों के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की विधिवत उपासना करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है


15 July 2023 Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग को अवश्य देखा जाता है। पंचांग में बताया गया है कि 15 जुलाई 2023, शनिवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। बता दें कि आज के दिन भगवान शिव को समर्पित श्रावन प्रदोष व्रत और श्रावन शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। 


शास्त्रों में बताया गया है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसके साथ आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

 

आज का पंचांग 15 July 2023

सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- 15 जुलाई रात्रि 08 बजकर 32 मिनट तक

 सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 15 जुलाई रात्रि 08 बजकर 22 मिनट से

 

वृद्धि योग- 15 जुलाई सुबह 08 बजकर 22 मिनट तक

 मृगशिरा नक्षत्र- 16 जुलाई रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक

 

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 11 मिनट से सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक

 विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

 

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक

 

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक

 गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक

 


दिशा शूल- पश्चिम

 


सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से

 सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

 



चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 16 जुलाई प्रातः 03 बजकर 52 मिनट से

 चन्द्रास्त- शाम 05 बजकर 44 मिनट तक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ