कैसा रहेगा आपका आज सोमवती अमावस्या का दिन? जाने राशिफल 17 जुलाई 2023

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज सोमवती अमावस्या का दिन? जाने राशिफल 17 जुलाई 2023




कैसा रहेगा आपका आज सोमवती अमावस्या का दिन, जाने राशिफल 17 जुलाई 2023


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगा। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


इस नीली लाइन पर क्लिक करें और जानें हरियाली सोमवती अमावस्या पर पितृदोष निवारण के उपाय


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक बनेगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रख दें।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु  मन केंद्रित होगा। भौतिक आकांक्षाओं से मन प्रभावित रहेगा। अपनी वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से  सगे-संबंधियों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आलस्य का त्याग करें।   ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।


Somvati Hariyali Amavasya 2023 : हरियाली और सोमवती अमावस्या कब है? जानें उपाय, पूजा विधि


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लायें, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पूर्वाग्रह वश मन में सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक को न पालें। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

सत्संगियों की निकटता से ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। राजनैतिक क्षेत्र में क्रियाशीलता से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा।   ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। संतान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।    ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  5 से 10 मिनट किसी पेड़ के नीचे या गार्डन में बैठें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

किसी मेहमान के आगमन से व्यय में वृद्धि से मन चिन्तित होगा। अपने बालसुलभ स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन करें। कुछ नई चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य ना करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  सुगंधित तेल का उपयोग न करें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  ज्यादा मसालेदार और तला-गला खाना खाने से बचें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। प्रसन्न रहने की चेष्टा करें।  ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को शहद या पपीता दान दें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

रुके कार्य के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  सिर और पैर के पंजों में थोड़ा सा सरसों का तेल लगाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें।     ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  भैरव या हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर मिलेगें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आलस्य न करें।   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  विष्णु मंदिर में गेहूं का आटा दान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ