कैसा रहेगा आपका आज का दिन? कुंभ राशि वालों मिलेगा लाभ, जाने सभी राशियों का राशिफल today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? कुंभ राशि वालों मिलेगा लाभ, जाने सभी राशियों का राशिफल today horoscope



 

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? कुंभ राशि वालों मिलेगा लाभ, जाने सभी राशियों का राशिफल today horoscope 

29-06-2023



मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

दूसरों की निंदा से आपके व्यक्तित्व की गरिमा घट सकती है। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन व्यावहारिक जगत से असंतुष्ट होगा। प्रयासरत कोई जरूरी कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  बरगद के पेड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे किंतु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ायेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी से मधुरता कायम रखें।   ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में इत्र दान दें।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

आपकी कटु वाणी एवं दूसरों की आलोचना कुछ सम्बन्धों में हानिकारक हो सकती है। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नए क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ  संभव। समस्याओ के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।



कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आपमें क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लागाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा। जिन्दगी में नए अवसरों का स्वागत करें। हर मामले में हठ ठीक नहीं। किसी नए संबंध की निकटता में आपका संतुलित रहना ज्यादा अच्छा होगा। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति होगी।     ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  इलाइची वाला दूध पीएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति सम्बन्धों में मधुरता बढ़ाएगी।   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ सम्बन्धों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। सम्बन्धों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। भावुकता से संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।



मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे सम्बन्धों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। अत: आलस्य न करें।   ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  पुराने कपड़े या किताबों का दान दें। 


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

परिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ के प्रति लानपरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। किसी बडे आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ