NEET-UG का रिजल्ट जारी : जाने टापर स्टूडेंट्स

Advertisement

6/recent/ticker-posts

NEET-UG का रिजल्ट जारी : जाने टापर स्टूडेंट्स

 


देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट (NEET-UG) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने टॉपर्स रहे हैं। दोनों ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। सबसे अधिक स्टूडेंट्स UP से सफल रहे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान के स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यह टेस्ट लेती है। इस बार परीक्षा में करीब 20 लाख 87 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। ये परीक्षा मेडिकल दाखिले के लिए होती है। इसकी परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी। देश के 499 शहरों के चार हजार से ज्यादा सेंटर्स पर इसकी परीक्षा का आयोजन किया गया था। भारत के अलावा 14 अन्य देशों में भी इसका आयोजन किया था। मणिपुर में हिंसा के चलते वहां के स्टूडेंट्स के लिए अलग से 6 जून को टेस्ट लिया गया था।

NEET UG 2023 Result

neet.nta.nic.in

NEET-UG 2023 : टॉपर्स की लिस्ट


पोजिशन नाम

1. प्रभंजन जे ( तमिलनाडु)

बोरा वरुण चक्रवर्ती (आंध्रप्रदेश)


2. कौस्तव बाउरी (तमिलनाडु)


3. प्रांजल अग्रवाल (पंजाब)


4, ध्रुव आडवाणी (कर्नाटक)


5. सूर्या सिद्धार्थ एन ( तमिलनाडु)


6. श्रीनिकेत रवि ( महाराष्ट्र)


7. स्वयं शक्ति त्रिपाठी (ओडिशा)


8. वरुण एस ( तमिलनाडु)


9. पार्थ खंडेलवाल (राजस्थान)


कैटेगरीवाइज परिणाम के साथ ही कैटेगरीवाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई । परीक्षा का परिणाम विद्यार्थी तीन साइट्स पर देख सकते हैं।


1. neet.nta.nic.in

2. neetresults.nic.in

3. nta.ac.in


7 मई और 6 जून दोनों NEET-UG के लिए ऑन्सर की भी जारी की गई है। इसमें स्टूटेंड्स रिस्पांस और OMR कॉपिज भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ