कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

 



कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope 

24-06-2023 horoscope 


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

बीती बातों का मलाल न रखें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय =>  हलवा खाएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेगी। किसी पुराने संबंधी से अचानक भेंट संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।     ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय =>  किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी होगा। बिगड़े हुए नाजुक संबंधों में मधुरता वापस आएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने से उत्साहित होंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यो की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।    ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  नमक का दान दें।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न जाया होने दें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ेगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  अंजीर या इससे बनी मिठाई खाएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। दिनचर्या में सुधार कर समय का पूर्ण उपयोग करें। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  धनिया और हरी सब्जी खाएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में भी सोचें। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  भाई या दोस्तों की चीजों का उपयोग न करें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

किसी रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। महत्वपूर्ण मामलों में हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं बल्कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें। आलस्य त्यागें।    ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंतण्ररखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  तला-गला खाना खाने से बचें।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी। व्यवसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  दही बड़े खाएं और साथ वाले किसी व्यक्ति को भी खिलाएं।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। अच्छे व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  केसर और चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ