कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष वृष मिथुन कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल today horoscope




मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर स्वयं के मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3

# आपके लिए उपाय =>  चौराहे पर साबुत लाल मिर्च फेंक आएं।


वृष राशि ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

भावनाव से उद्वेलित मन सम्बन्धों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लगाएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।  किसी नये कार्य हेतु मन केंद्रित होगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मकता बनाये रखें। परिवार में सुखद माहौल होगा। शंका छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। शिक्षा- प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए ग्रह अनुकूल रहेंगे।   ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  पानी पीने के लिए स्टील या कांच के गिलास का उपयोग करें, बोतल से नहीं पिएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

मन पर नियंत्रण कर कर्त्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता से लाभ मिल सकता है। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  लाल फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी को चढ़ाएं।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों में क्षमायाचक बनें और शांत स्वभाव से उसका प्रायश्चित भी करें। रोजगार संबंधी कुछ व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी छोटी कन्या को पान खिलाएं।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आलस्य का त्याग करें। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  परफ्यूम या डियो यूज न करें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

भौतिक सुख-साधनों की लालसावश व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक व्ययस्तता से निजी कार्यो के प्रति समयाभाव से मन चिंतित होगा। उच्चस्तरीय संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  कुत्तों को तंदूरी रोटी खिलाएं।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  सिक्के पर चंदन लगाकर किसी मंदिर में चढ़ा दें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव।      ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी तरह का नशा न करें।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी का स्नेह प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  साथ काम करने वाले को ब्लेक इंक का पैन गिफ्ट करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  1 जनेऊ जोड़ा और केला विष्णु मंदिर में दान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ