कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष,वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष,वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

  


13-06-2023 का राशीफल  today horoscope 


मेष राशी ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- आपकी स्थितियों में सुधार व मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिभाशाली होने के बावजूद हीनभाव लाभ से वंचित करेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ खराब बातें संबंधों में कटुता लाएंगी। जरूरी कार्य समय से करें।  शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9,  आपके लिए उपाय,   इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।

यह भी पढ़ें----

Haryana College Admission 2023: कालेजों में दाखिले के लिए 17 जून से शुरू होगा आनलाइन आवेदन, यहां देखें पूरा शेड्यूल


वृष  राशी ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये सम्बन्ध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े व्यक्तियों के लिए ग्रह लाभप्रद होंगे।   शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7, आपके लिए उपाय --  केले को मेश कर के शक्कर मिलाकर खाएं।#


मिथुन  राशी   ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंधों में मन केन्द्रित। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं।   शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1, आपके लिए उपाय =>  तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।


कर्क राशी ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता मिलेगी। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4, आपके लिए उपाय =>  माता, बहन या किसी फ्रेंड को दूध, चाय या कॉफी पिलाएं।


सिंह  राशी ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- प्रणय संबंध हेतु मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी।    ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4, आपके लिए उपाय =>  किसी बूढ़े बा्रह्मण या पुजारी को गेहूं और लाल मिठाई दान दें।


कन्या राशी  ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। राजनीतिक संबंधों का पूर्ण लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2, आपके लिए उपाय =>  सौंफ-मिश्री खाएं।


तुला राशी  ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- मन कुछ उदास रहेगा। हड़बडी व बेचैनी से महत्वपूर्ण योजनाओं में असन्तुन का शिकार होंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7, आपके लिए उपाय =>  चावल के आटे से बनी खाने की चीज का दान दें।


वृश्चिक राशी  ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- कुछ नई योजनाएं अपनी सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सक्रियता का लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों  को मान-सम्मान व उपहार का लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1, आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।


धनु राशी ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- किसी विपरीतलिंगी संबंध से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। सरल व मिलनसार स्वभाव द्वारा संबंधों में निकट लाएंगे किंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 1, आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ के नीचे मिठाई रखें।


मकर राशी ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न   होगा। मस्त-मौला मन मौजमस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6, आपके लिए उपाय =>  पानी की टंकी में 2-3 बूंद सरसों का तेल डालें।


कुम्भ राशी  ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यो में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2, आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को खोपरे का तेल दान करें।


मीन राशी ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी बातों को सोच अपनी ऊर्जा का हृास न करें। संघर्ष के दिन बीतने वाले और प्रगति के नये द्वार खुलने वाले हैं।  काफी दिनों से अवरोधित कोई जरूरी कार्य हल होगा। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8, आपके लिए उपाय =>  नदी, तालाव के किनारे या किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ