कैसा रहेगा आपका आने आज का दिन, जाने मंगलवार 2 मई का सभी राशियों का राशिफल,today horoscope ,02-05-2023

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आने आज का दिन, जाने मंगलवार 2 मई का सभी राशियों का राशिफल,today horoscope ,02-05-2023

 





sirsa chopta plus :  कैसा रहेगा आपका आने आज का  दिन, जाने मंगलवार 2 मई का सभी राशियों का  राशिफल,today horoscope ,02-05-2023,   How will be your day today, know the horoscope of all zodiac signs on Tuesday, May 2, today horoscope, 02-05-2023


मेष राशी ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-  सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़ लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से गरिमा बढ़ेगी।      ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

# आपके लिए उपाय =>  किसी पेड़ के नीचे गुड़ और चने रखें।


वृष  राशी( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-  भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता से लाभ होगा। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय =>  कलरफुल कपड़े पहनें।#


मिथुन राशी ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  गणेश जी को इत्र लगाएं।


कर्क राशी ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-  आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में जाया करायेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। प्रणय संबंध मधुर होंगे।      ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  मां या मां समान किसी महिला को सफेद मिठाई खिलाएं।


सिंह राशी  ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-  निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी।  परिजनों की बातों का बुरा न मानें। भविष्य संबंधी कुछ चिताओं से मन परेशान होगा। नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  अंजीर खाएं या पिता समान बड़े व्यक्ति को खिलाएं।


कन्या राशी  ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-  कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सान्निध्य प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  दक्षिण दिशा में पान पर घी का दीपक रख कर लगाएं।


तुला अशी ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-  नये कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


वृश्चिक राशी ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-  पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।      ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  खाने में सब्जी में से 1 चम्मच में तेल निकाल कर बाहर फेंक दें।


धनु राशी ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-  कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  चावल में हल्दी डालें और इन चावल को पीले कपड़े में रखकर लक्ष्मी जी के मंदिर में चढ़ाएं। 


मकर राशी ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-  काफी दिनों से अवरेधित कोई कार्य हल होने के आसार हैं। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।      ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  अलसी के बीज सेक कर खाएं।


कुम्भ राशी ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-  अतीत की कुछ बातों से भाव-विभोर हो सकते हैं। गलत एवं चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। यात्रा में सावधानी अपेक्षित है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। घर में खुशहाली रहेगी।   ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  ऑफिस या घर के फर्नीचर की सफाई करें।


मीन राशी  ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-  सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। घर में प्रसन्न्ता रहेगी।       ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई पर पीला फूल रखें और घी का दीपक भी लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ