नाथुसरी कलां में सामान्य ज्ञान की पुस्तकें बाट कर मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला का जन्मदिन

Advertisement

6/recent/ticker-posts

नाथुसरी कलां में सामान्य ज्ञान की पुस्तकें बाट कर मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला का जन्मदिन

 



प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तक का अध्ययन जरूरीः कासनियां 


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्म दिवस के उपलक्ष पर आज जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल कासनिया ने नाथूसरी कला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं से बारहवीं तक अध्ययन  करने वाली छात्राओं को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें वितरित करके उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दीर्घायु की कामना की।



 इस अवसर पर कासनिया ने कहा कि आज के प्रतियोगिता के दौर में सिलेबस के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का अध्ययन करना  जरूरी है, ताकि प्रतियोगिता परीक्षा में उच्च स्थान हासिल कर सके। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की सुचारू रूप से पढ़ाई करने के मकसद से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  सभी गांवो में लाइब्रेरी खोलने का काम कर रहे हैं ताकि शिक्षा लेने में विद्यार्थियों को कोई परेशानी ना हो। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार देने के मकसद से 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का काम किया l  वही प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा देने के मकसद से मॉडल स्कूल वह पीएम श्री स्कूल ग्रामीण इलाकों में खुलवाने का काम कर रहे हैंl ताकि ग्रामीण अंचल में गुणवत्ता शिक्षा विद्यार्थी हासिल कर सके l



 इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री सतवीर सिंह ढिढारिया ने विद्यालय में सामान्य ज्ञान की पुस्तकें वितरित करने पर अनिल कासनिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए भविष्य में बहुत ही लाभकारी साबित होगी। 





इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पालाराम कासनिया, राममूर्ति आर्य, नरेंद्र कासनिया, राम कुमार सोनी, निक्कू राम गहलोत, हीरालाल स्वामी, शेर सिंह ,प्रवक्ता राजेश कुमार, दलवीर सिंह दड़बा, लीलाधर, सतवीर ,सोहन सिंह सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य व अनेक गणमान्य जन इस अवसर पर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ