कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने 3 अप्रैल का सभी 12 राशियों का राशिफल today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने 3 अप्रैल का सभी 12 राशियों का राशिफल today horoscope

 


कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने 3 अप्रैल का सभी 12 राशियों का  राशिफल today horoscope  03-04-2023


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावयक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें।  आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।      ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  अपनी जीभ पर थोड़ा सा शहद लगाएं।



वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कार्य के अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार  मन को प्रसन्न रखेगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिंतित होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति होगी। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3

# आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

किसी रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। जरूरी मामलों में हड़बड़ी में आकर कोई कदम न उठायें बल्कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  तुलसी के गमले में से थोड़ी सी मिट्टी निकाल कर सिर पर लगाएं।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए अच्छी भावना और निष्ठापूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। आवेश में कोई कार्य न करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है।    ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी महिला या लड़की का दिल न दुखाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। किसी नये संबंध की ओर मन आकषिर्त होगा। संयमी व धैर्यवान बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  अनार खाएं या जूस पीएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

परिजनों के असंतोष को मधुर वाणी से दूर करें। सगे-संबंधियों के बीच विषम व नाजुक स्थिति मे विवेक से काम लें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। समय को व्यर्थ न में जाया न करें।   ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  मोबाइल, इंटरनेट आदी संचार के साधनों पर खर्चा न करें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

अपने व्यवहार कुशलता द्वारा नये संबंध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार क्षेत्र में मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्य की ओर केंद्रित कर समय का उपयोग करें। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  किसी को बंगाली मिठाई खिलाएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य प्रारम्भ करें, सफलता मिलेगी। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।    ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्यधिक संभावना है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ की पूजा करें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर क्षमताओं पर भरोसा करें। ग्रहों की अनुकूलता से कोई समस्याएं हल होंगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति करेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का समय है। विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण से सामाजिक मान-मर्यादा को हानि पहुंच सकती है।      ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाएं।



मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगा। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ