Today Horoscope: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Today Horoscope: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल




Today Horoscope: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल 16-03-2023


मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनाएंगे। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2   आपके लिए उपाय =>  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल रहेंगे।   ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  इलाइची वाला दूध पीएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 



आकस्मिक किसी सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बनायें। आलस्य कतई न करें।    ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  कार्तिकेय भगवान को प्रणाम करें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनें। रोजगार में क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जरूरी कार्य समय से करें।    ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5  आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब कन्या को चॉकलेट खिलाएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरूआत करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। यदि कोई नया काम शुरू करना है तो आज का दिन अच्छा है। आय के साधन सुलभ होंगे। धार्मिक कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी।   ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2   आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

आपके लिए यह दिन थोड़ा अनिश्चतता वाला होगा। अचानक ही कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भाई अथवा पिता से वैचारिक मतभेद संभव होगा।   ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5  आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

कुछ सुन्दर अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। लेकिन अत्यधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकती है।  ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1  आपके लिए उपाय =>  पाइनएप्पल का ज्यूस पीएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 


किसी बहुप्रतीक्षित मामले में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति के आसार हैं। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  नमक के पानी से पैर धोएं।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।   ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

भौतिक सुख-साधनों की लालसावश व्यय संभव। अत्याधिक व्यस्तता से निजी महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समयाभाव से मन में चिंता संभव। उच्चस्तरीय संबंधों से प्रगाढ़तावश लाभ के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  पीपल के पेड़ के नीचे तिल्ली के तेल से दीपक लगाएं।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में खुशहाल स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6  आपके लिए उपाय =>  घर से निकलते वक्त पहले उल्टा पैर बाहर निकालें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

किसी मेहमान के आगमन से व्यय में वृद्धि से मन चिंतित होगा। अपने बालसुलभ स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन करें ताकि आप गुमराह न हों। कुछ नई चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जरूरी कार्य के प्रति आलस्य न करें।   शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9,  आपके लिए उपाय =>  किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ