सरपंच के भाई की शादी में चली गोली, छर्रे लगने से महिला कुक की मौत

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सरपंच के भाई की शादी में चली गोली, छर्रे लगने से महिला कुक की मौत

 



शनिवार रात को गांव बनमंदोरी की नवनिर्वाचित सरपंच रजनी के भाई की शादी थी। इस दौरान एक रिश्तेदार बंदूक हाथ में लिए हुए था। 




शादी में ही खाना बनाने के लिए फतेहाबाद की स्वामी नगर निवासी 63 वर्षीय सोमो देवी गई हुई थी। जैसे ही महिला इस रिश्तेदार को चाय देने के लिए गई तो उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई।



फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव बनमंदोरी की सरपंच रजनी के भाई की शादी में गोली चल गई। गोली के छर्रे 63 वर्षीय महिला कुक को लगे। उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर भट्टू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान लिए।




जानकारी के अनुसार शनिवार रात को गांव बनमंदोरी की नवनिर्वाचित सरपंच रजनी के भाई की शादी थी। इस दौरान एक रिश्तेदार बंदूक हाथ में लिए हुए था। शादी में ही खाना बनाने फतेहाबाद की स्वामी नगर निवासी 63 वर्षीय सोमो देवी आई थीं। जैसे ही महिला इस रिश्तेदार को चाय देने के लिए गई तो उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई।



 गोली के छर्रे महिला को लग गए। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। तत्काल उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला के परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के अनुसार मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। भट्टू थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ