कैसा रहेगा आपका 8 march का दिन? जाने मेष राशि से मीन राशि वालों का आज का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 8 march का दिन? जाने मेष राशि से मीन राशि वालों का आज का राशिफल, today horoscope




कैसा रहेगा आपका 8 march का दिन?

जाने मेष राशि से मीन राशि वालों का आज का राशिफल, today horoscope 08-03-2023



मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8 आपके लिए उपाय =>  अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।


वृष राशि ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी का स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में कपूर दान दें।


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।      ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =>  अपने साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को पेन दें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।  मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =>  नहाने के पानी में  बूंद गुलाब जल डालकर नहाएं।


 

सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

आपकी कटु वाणी एवं दूसरों की आलोचना कुछ संबंधों में हानिकारक हो सकती है। कर्जदारों से मन परेशान होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें।   ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7 आपके लिए उपाय =>  1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सन्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  आटे के दीपक बना कर तुलसी की जड़ में लगाएं।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।  ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5 आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब बच्चे को पानीपुरी खिलाएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। ईरीय आस्था से हर स्थिति में विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। धैर्य पूर्वक योजनाओं को क्रियान्वित करें।   ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9  आपके लिए उपाय =>  मसूर की दाल और पताशे दान दें।



धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे।   ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3 आपके लिए उपाय =>  चने की दाल खाएं या किसी ब्राह्मण को दान दें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ की दिशा में मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम करेंगे।    ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8  आपके लिए उपाय =>  3 बादाम मीठे तेल में गीलाकर के घर के बाहर फेंक दें।




कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का  समय है। विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण सामाजिक मान-मर्यादा को हानि पहुंचा सकता है।       ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6  आपके लिए उपाय =>  किसी को लेदर पर्स या बेल्ट गिफ्ट करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।     ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3  आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ