चैत्र नवरात्रि इन 5 राशियों के लिए रहेगी शुभ, मां दुर्गा करेगी जातकों का कल्याण

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चैत्र नवरात्रि इन 5 राशियों के लिए रहेगी शुभ, मां दुर्गा करेगी जातकों का कल्याण

 

ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। आज से चैत्र मास आरंभ हो चुका है। इस बार चैत्र माह में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार चैत्र नवरात्रि इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगी।

मेष राशि

 

इस राशि के जातकों के लिए चैत्र माह खुशखबरी लेकर आएगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। बड़े भाईय़ों का सहयोग मिलेगी जिससे लाभ होगा। कोई पुरानी इच्छा भी जल्दी पूर्ण होगी। परिवार में कोई बड़ा शुभ व मांगलिक कार्य होगा।

 

कर्क राशि

 

यदि आर्थिक मामलों को छोड़ दें तो बाकी चीजों में चैत्र माह मिथुन राशि के लिए लकी रहने वाला है। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। परिवार में भी सुख, शांति और बरकत रहेगी। किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं। यात्रा की भी शुरूआत होगी। पैसों को लेकर सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चा करना पड़ सकता है।

 

तुला राशि

 

चैत्र माह तुला राशि के जातकों के लिए नित नए आनंद के अवसर लेकर आएगा। रुठे हुए मित्र और रिश्तेदारों से फिर एक बार रिश्ता कायम होगा। पड़ौसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। कहीं पर फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। नए वस्त्रों की खरीद होगी।

 

वृश्चिक राशि

 

नया माह वृश्चिक राशि के जातकों को विदेश यात्रा करवा सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। यदि आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट पेंडिंग है तो उस सिलसिले में भी जल्दी कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजयोग के चलते कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।

 

मीन राशि

 

नए माह में बनने वाले राजयोग आपके लिए शुभ रहेंगे। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी तीर्थयात्रा पर भी जाने के संयोग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन भी आनंद और प्रेम भरा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। धर्म-कर्म में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ