कैसा रहेगा आपका 4 मार्च का दिन, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 4 मार्च का दिन, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल today horoscope

 


4 मार्च 2024 का दिन,  जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल today horoscope 


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें।        ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।



वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

घर में कोई सुखद आसार प्रसन्नता लाएंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

# आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  बिना सुपारी का पान किसी कन्या को खिलाएं।



कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

रोजगार में कुछ नये आसार उत्साह का संचार करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न करें। खानपान में परहेज रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस में पानी रखने की जगह पर फूल भी रखें।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होगा। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोग क्रियाशील होंगे। रोजगार में लाभ होगा। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  गाय का चारा डालें।



तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।   ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  परफ्यूम या डियो यूज न करें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मन को प्रसन्न रखेगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिंतित होगा। रोजगार में नयी योजनाओं द्वारा प्रगति संभव। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्राश्चित भी करें। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यों से लाभ संभव।  ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।



मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

प्रयासरत् क्षेत्रों में नई उमंग की अनुभूति करेंगे। नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी, अत: परिश्रम से न घबरायें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।      ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से मन को कष्ट संभव। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  भैरव मंदिर में चमेली का तेल दान दें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

कार्यों में बाधा से मन अवसादग्रस्त होगा। मधुरवाणी से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।     ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ