कैसा रहेगा आपका 15 March का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 15 March का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों का राशिफल, today horoscope



कैसा रहेगा आपका 15 March का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों का राशिफल, today horoscope 



pm aavas yojna link

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगें। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय =>  दिन में एक बार गुनगुना पानी पिएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय =>  मिट्टी के बर्तन के पानी से मुंह धोएं।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

परिवार में किसी की अस्वस्थता मन को चिंतित करेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्टा करें। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  नीम का दातून करें या पत्ते चबाएं।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  कुछ भी खाने-पीने के बाद थोड़ा पानी जरूर पिएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

रोजगार क्षेत्र में आपकी योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। परिवार में स्थिति खुशहाली भरी रहेगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  पिता, बड़े भाई या किसी अधिकारी से बहस न करें।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।  किसी नये कार्य हेतु मन केंद्रित होगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मकता बनाये रखें। परिवार में सुखद माहौल होगा। शंका छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है। पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कार्यक्षेत्र में लाभ संभव।   ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनभाव न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि घर में भी समय देने की चेष्ठा करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  छाछ में मसूर की दाल गला कर उसे पानी में बहा दें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

मन पर नियंत्रण रख अपने कर्त्तव्यों के प्रति सतर्क हों। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण या बुजुर्ग़ को कुछ मीठा खिलाएं।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यो में संलग्नता से लाभ संभव। महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति हेतु आलस्य न करे।      ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  पानी की टंकी में 2-3 बूंद सरसों का तेल डालें।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छवि बनाएंगे। नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता सम्बन्धो में कष्ट की जननी हो सकती है। अत इस पर नियंत्रण करें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  पैर में काजल की छोटी सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। प्रियजनों का सन्निध्य व स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  हलवा खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ