कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope



कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope 

18 March 2023



मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पुराने संबंधों से लाभ की संभावना है।   जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3 आपके लिए उपाय =>  कुमकुम से ऑफिस या घर के बाहर स्वास्तिक बनाएं।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6


आपके लिए उपाय =>  सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे।   ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7


आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब कन्या को मिठाई खिलाकर पेन या पेंसिल दें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

परिजनों के किसी बात को दिल से ना लगाएं। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट होगी। संबंधों में अत्यधिक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  माता, बहन या किसी फ्रेंड को दूध, चाय या कॉफी पिलाएं।



सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित  परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि होने का योग है। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6  आपके लिए उपाय =>  माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में ढ़िलाई न बरतें।     ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8  आपके लिए उपाय =>  तुलसी पत्र खा कर घर से निकलें।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

आज का दिन आध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5  आपके लिए उपाय =>  पानी में सफेद फूल डालकर नहाएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

कोई पुरानी हृदयविदारक घटना मन को बोझिल कर सकती है। संवेदनशील मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5  आपके लिए उपाय =>  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। किसी अवरोधित कार्य के हल होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी मर्ति हेतु दवाब बनाएंगी। घरेलू कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर के पुजारी को पीली मिठाई, हल्दी और जनेऊ दान दें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समय उत्तम है।    ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  किसी महिला मित्र को परपल शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें और महिलाएं ब्लू कलर की नेल पैंट लगाएं।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बनाने का प्रयास करें। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8 आपके लिए उपाय =>  काले मोजे न पहनें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। किसी विपरीतलिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति के अवसर मिलेंगे। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8 



आपके लिए उपाय =>  तुलसी के पौधे या मनी प्लांट में पानी डालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ