कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों का आज का दिन, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों का आज का दिन, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope




कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों का आज का दिन, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope, 17 March 2023


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चितिंत होंगे। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लगाएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

किसी बहुप्रतीक्षित मामले में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। किसी अप्रिय घटना के समाचार से मन दु:खी होगा। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय =>  पार्वती जी को प्रणाम करें।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

घरेलू समस्याओं को बाहर तमाशा न बनने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  सगी या कजिन बहन को पैन गिफ्ट दें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।      ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  दूध पानी पिएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।   ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  लाल फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी को चढ़ाएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

मन नए धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। स्भविष्य की ओर मन चिन्तित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें। अच्छी योजनाएं महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  नींबू पानी पिएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी होगा। बिगड़े हुए नाजुक संबंधों में मधुरता वापस आएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने से उत्साहित होंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आपमें क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  मीठे चावल में केसर डालकर खाएं।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में योगदान रहेगा। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। प्रगति का सूचक है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।    ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  हल्दी का दूध पिएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ