कैसा रहेगा आपका 12 March का दिन, जाने मेष से मीन राशि वालों का आज का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 12 March का दिन, जाने मेष से मीन राशि वालों का आज का राशिफल, today horoscope





कैसा रहेगा आपका 12 March का दिन, जाने मेष से मीन राशि वालों का आज का राशिफल,  today horoscope. Chopta Plus news  12-Mar-2023




मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

भौतिक सुख साधन हेतु व्यय संभव. रोजगार में अच्छी आशाएं मन को प्रसन्न रखेंगी. पारिवारिक  चिंताओं से मन ग्रसित होगा. आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे.    ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

# आपके लिए उपाय =>  लाल रुमाल या कपड़ा साथ रखें।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

भौतिक सुख-साधनों की लालसावश व्यय का योग है. कार्यक्षेत्र में अत्याधिक व्ययस्तता से निजी कार्यो के प्रति समयाभाव से मन चिंतित होगा. उच्चस्तरीय संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ प्राप्त होगा. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  पैसे रखने की जगह पर घी का दीपक लगाएं।#





मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है. अत: अनावयक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें.  आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा.      ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  पूजा की 3 सुपारी गणेश मंदिर में चढ़ाएं।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें. अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें. प्रणय संबंध मधुर बनेंगे.    ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  पानी में 2 बूंद दूध मिलाकर नहाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित हों. भावनाप्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है. घरेलू वातावरण में रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  लाल चंदन पानी में मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन की आशंका हो. नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी. क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें. आलस्य का त्याग करें. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  2 तुलसी पत्र पानी से निगले।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

अपने कद व गरिमा के अनुकूल सौम्यता पूर्वक चलने का प्रयत्न करें. राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी. रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. जीवन साथी के साथ मधुरता को कायम रखें.      ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिये प्रेरित करेंगी. आकस्मिक किसी यात्रा की योजना बनेगी. कुछ सुंदर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु  अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  आलू और गुड़ मेश कर के किसी पेड़ के नीचे डाल दें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें. पूरा दिन पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे. मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर से पीला फूल लाकर सूंघे और पानी में बहा दें।


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे. घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे. संतान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे.    ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा. आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा. व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे. रोजगार में सुधार हेतु मन चिन्तित होगा. ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस में नमक के पानी से पोंछा लगवाएं।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे. कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है. परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा. राजनीतिक संबंधों का पूर्ण लाभ मिलेगा. ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ