कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का 10 मार्च 2023 का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का 10 मार्च 2023 का राशिफल, today horoscope




आपका आज का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का 10 मार्च 2023 का राशिफल, today horoscope 

10-Mar-23


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे. अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी. अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे.    ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय =>  कुमकुम से ऑफिस या घर के बाहर स्वास्तिक बनाएं।


वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव. नयी आर्थिक प्रगति हेतु मन परेशान होगा. कार्यक्षेत्र में समुचित ऊर्जा की अनुभूति होगी. भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5


# आपके लिए उपाय =>  गंदे कपड़े न पहनें।#



मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा. प्रतिभाओं पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने के लिए केंद्रित हों. ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी. ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब बच्चे को कॉपी, किताब या स्टेशनरी का कोई सामना दें।


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन व्यवहारिक जगत से असंतुष्ट होगा. आकांक्षाएं सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेंगी. घरेलू समस्याओं को बाहर तमाशा ना बनने दें. किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  हलवा खाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी. वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी. ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी.  ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।



कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे. मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे. रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. तरक्की के अवसर मिलेंगे. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  मुलेठी खाएं।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने की चिंता सतायेगी. सगे-संबंधों में भावनात्मकता बढ़ेगी. पारिवारिक अथवा निजी जरूरतों में व्यय का योग है. जीवनसाथी का सहयोग व स्नेह मिलेगा. रोजगार में लाभ होगा. ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर के मित्र को परफ्यूम गिफ्ट दें।



वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

जीविका क्षेत्र में अवरोधों से निराशा संभव. भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव. नई सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा. संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव.    ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

तामसी व गैर सांस्कारिक कार्य की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें. खाली मन शैतान का घर है. अत: अपनी दिनचर्या को सुधारें. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा.    ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6


#आपके लिए उपाय =>  पानी में चने की दाल मिला कर केले की जड़ में पानी डालें।




मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा. किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा. असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा. अत: उक्त स्वभाव को सुधारें.    ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस टेबल की सफाई करवाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है. जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी. सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी. ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।




मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न   होगा. मस्त-मौला मन मौजमस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा. ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  केसर और चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ