कैसा रहेगा 1 मार्च का दिन?Today Horoscope, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, Chopta Plus news

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा 1 मार्च का दिन?Today Horoscope, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, Chopta Plus news



 1 मार्च  2023 वार बुधवार का दिन Today Horoscope, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, Chopta Plus news  


मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

सुख-दुख हर स्थिति को ईश्वरीय इच्छा मान उसका सहजता पूर्वक सामना करें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। ==> शुभ रंग : सुनहरा 


शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर में सिंदूर दान दें।




वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनायें। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  काली चींटियों को मिश्री या चीनी खिलाएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नए क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। व्यवसायिक यात्रा का योग है।  ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  किसी पेड़ के नीचे 1 रोटी रख दें।




कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रयास करें।   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  शिव मंदिर का चरणामृत (शिव जी को चढ़ाया हुआ जल) पिएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  किसी बुजुर्ग ब्राह्मण को अनार दान दें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद है। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  पुरानी फाइलें और फालतू कागज फाड़कर फेंक दें। काम करने की टेबल साफ रखें।




तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

रोजगार के क्षेत्र मे प्रयत्न सार्थक होगा। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा क्षेत्र में मन केंद्रित होगा।  ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर के मित्र को परफ्यूम गिफ्ट दें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

अपनी किसी भौतिक लालसा की पूर्ति में व्यय संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में आय के साधन सुलभ होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  5 लोंग पर कुमकुम लगा कर पानी में बहा दें।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

भावुक मन संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो सकता है। काफी दिनों से दाम्पत्य या पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में सुधार होने के आसार हैं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

मन कुछ उदास रहेगा। हड़बडी व बेचैनी से महत्वपूर्ण योजनाओं में असन्तुन का शिकार होंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  तिल और गुड़ खाएं।




कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। अत्यधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी ब्राह्मण को खोपरे का तेल दान करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

भावनात्मक आकांक्षाओं से आपका मन उद्वेलित होगा। अत्यधिक भावुक्तावश किसी सम्बन्धी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती है। किसी नए कार्य में संलग्नता से प्रगति के आसार।    ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  धन लाभ की कामना से गणेश मंदिर के दरवाजे पर पीले चावल रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ