अजय बंगा बनाए गए वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष , अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया नामित

Advertisement

6/recent/ticker-posts

अजय बंगा बनाए गए वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष , अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया नामित

 


बीते सप्ताह वर्ल्ड बैंक के प्रमुख डेविड मलपास ने इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद विश्व बैंक की ओर से कहा गया था कि वह जल्द ही नए अध्यक्ष का चयन कर सकता है।

मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बांगा विश्व बैंक के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इसके बारे में जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित कर रहा है। 




पिछले सप्ताह डेविड मलपास ने दिया था इस्तीफा 

दरअसल, बीते सप्ताह वर्ल्ड बैंक के प्रमुख डेविड मलपास ने इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद विश्व बैंक की ओर से कहा गया था कि वह जल्द ही नए अध्यक्ष का चयन कर सकता है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर जो बाइडन ने कहा कि अजय बंगा विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए सक्षम हैं।



2016 में मिला था पद्म श्री 

अजय बंगा को साल 2016 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 63 साल के बंगा वर्तमान में जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ