कैसा रहेगा 28 फरवरी का दिन? Today Horoscope, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, Chopta Plus news

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा 28 फरवरी का दिन? Today Horoscope, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, Chopta Plus news




कैसा रहेगा 28 फरवरी का दिन? Today Horoscope, जाने सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, Chopta Plus news, 


मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनायें। शिक्षा प्रतियोगिता अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7 आपके लिए उपाय =>  खाने की तली चीज किसी गरीब बच्चे को खिलाएं।


वृष राशि ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखें। रोजगार क्षेत्र क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा। मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2   आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।#




मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयत्न करें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  किसी गमले की थोड़ी सी मिट्टी सिर पर लगाएं।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें।    ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9  आपके लिए उपाय =>  2 सिक्के पानी से धो कर जेब में रख लें।




सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

सगे-संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अपनी क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3  आपके लिए उपाय =>  पूरे दिन बिल्वपत्र अपने साथ रखें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8  आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति सम्बन्धों में मधुरता बढ़ाएगी।   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगा। किसी कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। वाक्यपटुता व व्यवहारकुशलता से संबंध मधुर होंगे। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसे) दें।



धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1  आपके लिए उपाय =>  सुबह-सुबह केसर या हल्दी का दूध पीएं।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- सामान्य दिनचर्या के साथ उत्साहीनता की अनुभूति करेंगे। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। किसी सगे-संबंधी अथवा कुछ की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवनसाथी से मधुरता बनाये रखें।   ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  काले कपड़े न पहनें।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होगी। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  गाड़ी को धुलवाएं और ऑयलिंग करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं व भावनात्मक आदान-प्रदान का अभाव संबंधों में एकाकीपन का एहसास करायेगा। किसी नयी सकारात्मक दिशा हेतु मन केंद्रित होगा।  ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8  आपके लिए उपाय =>  मक्के से बनी सब्जी या मिठाई खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ