कैसा रहेगा आपका 27 फरवरी 2023 का दिन,जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु,मकर, कुंभ, मीन राशि वालों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 27 फरवरी 2023 का दिन,जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु,मकर, कुंभ, मीन राशि वालों का राशिफल, today horoscope

 


कैसा रहेगा आपका 27 फरवरी 2023 का  दिन, today horoscope  आज का राशिफल

मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। परिश्रम से लाभ के योग हैं।    शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4   आपके लिए उपाय -- गाय को गुड़ खिलाएं।



वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- अपनी व्यवहार कुशलता से नये संबंध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार क्षेत्र में मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्यों में केंद्रित कर समय का उपयोग करें।   शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3   आपके लिए उपाय ---  नमक से दांत साफ करें।


मिथुन राशि   ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।  शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2   आपके लिए उपाय =>  कोई खट्टी चीज न खाएं।


कर्क राशि  ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-   कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु  उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी। रोजगार क्षेत्र में क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य बिल्कुल न करें।   शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5    आपके लिए उपाय =>  नारियल पानी पीएं।




सिंह राशि  ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-   सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति सम्बन्धों की मधुरता बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य हेतु प्रयास सार्थक होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुसार चले। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9     आपके लिए उपाय =>  गेहूं के आटे का हलवा किसी गरीब को खिलाएं।


कन्या राशि  ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-  पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।  शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3 आपके लिए उपाय =>  कैक्टस या मनी प्लांट में पानी डालें।


तुला राशि   ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। मधुर वाणी बोलें।  शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3 आपके लिए उपाय =>  घी का दीपक बिना जलाए किसी मंदिर में दान दें।




वृश्चिक राशि  ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- सगे-संबंधियों के बीच जिन गलतियों से दूरी पैदा हुई है, उसे सुधारने की चेष्टा करें। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में गंवायेगा। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करेंगे।   शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9   आपके लिए उपाय =>  किशमिश का पानी पिएं।


धनु राशि  ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-   कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।   शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर के शिखर दर्शन करें और पुजारी के पैर छुएं।


मकर राशि  ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-   नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8 आपके लिए उपाय   उत्तर दिशा में तेल का दीपक लगाएं।



कुम्भ राशि  ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-  अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। रोजगार में सुधार हेतु मन चिन्तित होगा।    शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8     आपके लिए उपाय   गीले बालों में तेल न लगाएं।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-  मन पर नियंत्रण कर कर्त्तव्यों के निवर्हन हेतु केंद्रित होंगे। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी रवैया अपनाएं। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।  शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5    आपके लिए उपाय   पीपल के पेड़ में जल चढ़ा कर घी का दीपक लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ