कैसा रहेगा आपका 26 फरवरी का दिन? जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन राशि वालों का राशिफल, Today Horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 26 फरवरी का दिन? जाने मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन राशि वालों का राशिफल, Today Horoscope



कैसा रहेगा आपका 26 फरवरी 2023 का दिन? जाने सभी 12 राशि वालों का राशिफल Today Horoscope, Chopta Plus news, sirsa news, 



मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान हेतु सक्षम होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9   आपके लिए उपाय :  5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।




वृष राशि ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं )  भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।      शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9     आपके लिए उपाय - 9 साल तक की कन्या को छेने वाली मिठाई खिलाएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के तनाव का सामना करना पड़ेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6,  #आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में भगवान को खीर का भोग लगाएं और पुजारी को खीर खिलाएं।




कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो )।   पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।   शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6       आपके लिए उपाय =>  शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक सम्बन्धों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाएं। स्थान-काल-पात्र का ध्यान रखें।   शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8   आपके लिए उपाय -  गुनगुने पानी से गरारे करें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ): भविष्य को खुशहाल बनाने के लिए सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों का विवाह तय होगा।    शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5आपके लिए उपाय :  अनाथालय या किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान दें।



तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय सम्बन्ध के प्रति मन केन्द्रित होगा।शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 1   आपके लिए उपाय =>  काली चींटियों को चीनी डालें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक विचार न पालें। किसी नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता में लोकप्रियता बढ़ेगी।   शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4  आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।




धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।   शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9आपके लिए उपाय =>  गुनगुने पानी से गरारे करें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- मिलनसार स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है। जीविका क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।   शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6  आपके लिए उपाय =>  हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।



कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। पिछले दिनों उत्पन्न कोई व्यवसायिक अवरोध के हल ढूंढने में मन केद्रित होगा। किसी पुराने मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार होगा।   शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1   आपके लिए उपाय =>  लोहे की कोई जंग लगी खराब चीज ऑफिस, घर या दुकान से हटा दें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- बिगड़े संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने का प्रयास न करें।     शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8  आपके लिए उपाय =>  किसी की शिकायत या चुगली करने से बचें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ