किसान मजदूर जागृति यात्रा का नाथुसरी चोपटा में स्वागत,20 फरवरी से धमतान साहिब से शुरू हुई यात्रा, 4 मार्च को करनाल में किसान करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

Advertisement

6/recent/ticker-posts

किसान मजदूर जागृति यात्रा का नाथुसरी चोपटा में स्वागत,20 फरवरी से धमतान साहिब से शुरू हुई यात्रा, 4 मार्च को करनाल में किसान करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

 


चौपटा।  किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की शहादत को समर्पित किसान मजदूर जागृति यात्रा का नाथूसरी चौपटा पहुंचने पर किसानों ने स्वागत किया। 20 फरवरी से धमतान साहिब से शुरू हुई किसान मजदूर जागृति यात्रा 4 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास का घेराव करेगी।



 जागृति यात्रा में शामिल किसान नेताओं ने 4 मार्च को करनाल पहुंचने का न्योता भी दिया। किसान मजदूर जागृति यात्रा में 
राष्ट्रीय किसान संगठन अध्यक्ष जसबीर सिंह भाटी, सुखदेव सिंह बिर्क, चौधरी के पी सिंह पलवल, भगवान पाल सिंह अंहरावा का नाथूसरी चौपटा में रोहतास पुनिया शाहपुरीया , किसान यूनियन से अमन दड़बा बीकेयू ,किसान नेता बलराम सहारण शक्कर मंदोरी, बीकेयू सदस्य संदीप कासनियां , प्रदीप बैनीवाल रायपुरिया सहित कई  स्थानीय किसान नेताओं ने शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया। 
राष्ट्रीय किसान संगठन अध्यक्ष जसबीर सिंह भाटी ने कहा कि किसान मजदूर  की मांगों को लेकर जागृति यात्रा निकाली जा रही है। 



सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी को लेकर किसान यूनियन द्वारा धरने और प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी को देखते हुए 4 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान गांव गांव में जाकर किसानों मजदूरों को उनके हकों के लिए जागृत किया जा रहा है। 




किसान संगठन द्वारा जब तक किसानों की सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता बलराम सहारण ने बताया कि किसान मजदूर जागृति यात्रा 20 फरवरी से धमतान साहिब कालावाली से शुरू हुई। और 4 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने तक चलेगी। इस दौरान नाथूसरी चौपटा में पहुंचने पर किसान जागृति यात्रा का स्वागत किया गया। 




उन्होंने बताया कि किसानों की कई मांगों को सरकार द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा है जिन को पूरा करवाने के लिए 4 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास का घेराव किया जाएगा इस दौरान प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे। इस मौके पर क्षेत्र के कई स्थानीय किसान नेता व किसान मजदूर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ