कैसा रहेगा आपका 20 फरवरी 2023 का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी 12 राशियों का राशिफल Today Horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका 20 फरवरी 2023 का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी 12 राशियों का राशिफल Today Horoscope



Chopta plus, Today Horoscope कैसा रहेगा आपका 20 फरवरी 2023 का दिन, जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी 12 राशियों का राशिफल



मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-।  रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेगी। किसी पुराने संबंधी से अचानक भेंट संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।     ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6   आपके लिए उपाय =>  खाना जूठा न छोड़ें।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =>  थोड़े से घी में शक्कर मिलाकर खाएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।    ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1 आपके लिए उपाय =>  अपनी बहन या मौसी को मिठाई खिलाएं।



कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केंद्रित होगा। कोई नया आसार मन को प्रफुल्लित करेगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6   आपके लिए उपाय =>  पानी पीकर गिलास में थोड़ा बचा लें।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर समय स्वयं को लाचार बनाये रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  कुमकुम का तिलक लगाएं।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यो में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।   ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2  आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- थोड़ा स्वास्थ के प्रति सर्तक रहे। निकटस्थ सम्बन्धों पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सम्बन्धों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक सम्बन्धों मे छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगावें। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 1  आपके लिए उपाय =>  कॉस्मेटिक चीजों पर पैसा खर्च न करें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7    आपके लिए उपाय =>  साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को चटपटी चीज खिलाएं।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- रोजगार के क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन से मन प्रयत्नशील होगा।  अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9 आपके लिए उपाय =>  विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।



मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-   महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कतई न करें। ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के बीच कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5   आपके लिए उपाय =>  रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्टा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  8 बादाम पानी में बहाएं।



मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- बिगड़े संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यं को कल पर न टालें।   ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1  आपके लिए उपाय =>  कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ