कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष,वृष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने मेष,वृष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope



18-02-2023 जाने मेष,वृष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope 


मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। नये कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। शिक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए ग्रह अनुकूल हैं। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7   आपके लिए उपाय =>  बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में ग्रहों की अनुकूलता से लाभान्वित होंगे।  ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8   आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- सुख-दुख हर स्थिति को ईश्वरीय इच्छा मान उसका सहजता पूर्वक सामना करें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से जानकार लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6   आपके लिए उपाय =>  झूठ न बोलें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर जरूरी कार्यो के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6   आपके लिए उपाय =>  कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर संवाद से अपनी छवि को सुन्दर बनायें। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। प्रणय संबंध मधुर होंगे। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6  आपके लिए उपाय =>  भोजन में एक्स्ट्रा नमक न खाएं। हो सके तो दिन में 1 टाइम बिना नमक का खाना खाएं।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-  सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता मिलेगी। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4   आपके लिए उपाय =>  छोटी अंगुली का नाखून काट कर नाली में फेंक दें।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में विशेष योगदान होगा। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1      आपके लिए उपाय =>  सफेद रुमाल का उपयोग करें और मोजे भी सफेद ही पहनें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाये रखें। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7     आपके लिए उपाय =>  माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- परिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भविष्य संबंधित कुछ जरूरी योजनाआं से मन प्रभावित होगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9   आपके लिए उपाय =>  चाय न पीएं।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- अपनी व्यवहारकुशलता से नये सम्बन्ध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार के क्षेत्र में लाभ उठायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्यो में केन्द्रित कर समय का सदुपयोग करें।     ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7  आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- सत्संगियों की निकटता से ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। राजनैतिक क्षेत्र में क्रियाशीलता से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा।   ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1    आपके लिए उपाय =>  पैरों में इत्र, पाउडर या कोई सुगंधित चीज लगाएं।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा  के पात्र बनेंगे। जीवनसाथी का स्नेह प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8    आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में गेहू का आटा दान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ