कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्लिक करें, और जाने सभी 12 राशियों कि राशिफल 4 जनवरी 2023 शनिवार, Chopta Plus horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्लिक करें, और जाने सभी 12 राशियों कि राशिफल 4 जनवरी 2023 शनिवार, Chopta Plus horoscope


चौपटा प्लस, राशिफल, ज्योतिष, ताजा खबर, horoscope 

मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी कार्य से कष्ट संभव। 

शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 1, आपके लिए उपाय =>  लाल रुमाल या कपड़ा साथ रखें।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें बल्कि उनका डटकर सामना करें। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बनें। निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। > शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3 आपके लिए उपाय =>  1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।



मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- किसी महत्वपूर्ण कारण से घर से दूर रहना पड़ सकता है। लक्ष्यहीन मन कैरियर को सही दिशा में ले जाने में असमर्थ रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में ज्यादा लापरवाही हानिकारक हो सकती है।  > शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2  आपके लिए उपाय   किसी दूसरे को अपना पेन या स्टेशनरी की बस्तु का उपयोग न करने दें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- अच्छे कार्य से परिजनो के दिल में जगह बनायेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यं में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। > शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1आपके लिए उपाय =>  शिव जी के दर्शन करें।



सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। सूझ-बूझ के साथ खर्चा करें। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। कुछ नई कठिनाइयों का बोध होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6 आपके लिए उपाय =  गेहूं के आटे का हलवा किसी गरीब को खिलाएं।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।  > शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9 आपके लिए उपाय =>  हरे कपड़े पर केवड़े का इत्र लगा कर गणेश जी को चढ़ाएं।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ) :  निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।  ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1  आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। मन अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आलस्य न करें।    ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को कुमकुम डालकर दीपक लगाएं


धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- बुद्धिमत्ता द्वारा हर स्थिति में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद की आशंका है।  > शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।



मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी बातों को सोच अपनी ऊर्जा का हृास न करें। सघर्ष के दिन बीतने वाले और प्रगति के नये द्वार खुलने वाले है। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।  > शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5 आपके लिए उपाय =>  अलसी के बीज सेक कर खाएं।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न छोड़ें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। क्रोध पर नियंत्रण रखें।  ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2 आपके लिए उपाय =>  गीले बालों में तेल न लगाएं।



मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कोई व्यक्तिगत संबंधों से विवाद हो सकता है। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5 आपके लिए उपाय =>  कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।

यह भी पढ़ें...

इस शादी की चारों और चर्चा, जेसीबी से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ