कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का 23 फ़रवरी 2023 का राशिफल, Today Horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का 23 फ़रवरी 2023 का राशिफल, Today Horoscope



Chopta Plus,  ज्योतिष की नजर में रहेगा आपका आज का दिन, जानिए मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का 23 फ़रवरी 2023 का राशिफल, Today Horoscope 



मेष राशि, (च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ)    कार्यों में आ रहे अवरोध से मन चिंतित होगा। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।  शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7,   आपके लिए उपाय :  गमले की मिट्टी में कुमकुम डालें।


वृष राशि  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं )  रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा। शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनेगी।  शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6    आपके लिए उपाय,   ध्रूमपान ना करें।



मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ) राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। पुराने संबंधी से भेंट संभव।      शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय :  माउथ फ्रेशनर खाएं।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो )  नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव।  शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6      आपके लिए उपाय :    माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू )  ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे।    शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3   आपके लिए उपाय,  इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।



कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो )

किसी मेहमान के आगमन से व्यय में वृद्धि से मन चिन्तित होगा। अपने बालसुलभ स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन करें। कुछ नई चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य ना करें।  शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय : सौंफ या माउथ फ्रेशनर का उपयोग करें।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ) किसी नए संम्बन्ध में भावनात्मक प्रागाढ़ता के आसार है। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को सार्थक करेंगे। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। व्यवहार कुशलता से नवीन सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शुभ रंग : हरा     शुभ अंक : 8    आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य )  कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव।     शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7   आपके लिए उपाय   1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।



धनु राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ) किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। विषम परिस्थितियों में प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।    शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3  आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी )   मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यो में हाथ डालेंगे, लेकिन विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है।  शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6  आपके लिए उपाय,  बादाम का तेल को पैर के पंजो पर लगायें।



कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा )  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर का माहौल उत्साहित रहेगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित होंगे।   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7   आपके लिए उपाय :  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ) प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग है।       शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4    आपके लिए उपाय ,  पानी की टंकी में पीला फूल डालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ