Weather Update: आज से बढ़ेगी ठंड, शीतलहर के साथ घने कोहरे का पूर्वानुमान, उत्तरी हवाएं चलेगी। रात और दिन के तापमान में भी बदलाव आएंगे

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Weather Update: आज से बढ़ेगी ठंड, शीतलहर के साथ घने कोहरे का पूर्वानुमान, उत्तरी हवाएं चलेगी। रात और दिन के तापमान में भी बदलाव आएंगे



Weather Update: उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। वैसे राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन नये साल की शुरुआत से ही शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़नेवाला है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है।



मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही नए साल में दो जनवरी से फिर से उत्तरी हवाएं चलेगी। इससे मौसम बदलेगा और रात और दिन के तापमान में भी बदलाव आएंगे। पूरे उत्तर और पश्चिमी भारत के राज्यों में फिर से सर्द हवाएं चलेगी और सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से एक सप्ताह तक सुबह घना कोहरा रहेगा।


राजधानी का मौसम

रविवार को नव वर्ष के दिन दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। 2 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। दिल्ली में रविवार से उत्तर दिशा से आनेवाली सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। यानी दिल्ली के लोगों को शीतलहर एवं कोहरा दोनों का प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में सुबह घने कोहरे के बाद दिन में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।



बाकी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, 1 से 4 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान और यूपी में तापमान गिरने की आशंका है और कड़ाके की ठंड और शीतलहरी का असर रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ