कक्षा 10 के विज्ञान विषय के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जो बोर्ड परीक्षा के लिए उपयोगी होंगे | Very Short-Answer Type Questions

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कक्षा 10 के विज्ञान विषय के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जो बोर्ड परीक्षा के लिए उपयोगी होंगे | Very Short-Answer Type Questions

 नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका आपकी अपनी वेबसाइट CHOPTA PLUS  पर | दोस्तों आज हम लेकर आये हैं कक्षा 10 के लिए ncert syllubs के अनुसार हरियाणा बोर्ड सहित सभी के लिए  विज्ञान के अति महत्वपूर्ण और परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर जो हमारे विशेषज्ञों के द्वारा तैयार किये गये हैं | आशा करते हैं कि ये प्रश्न कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे | 


Very Short-Answer Type Questions, अति-लघुत्तरात्मक प्रश्न



प्रश्न 1. प्राकृतिक संसाधन क्या होते हैं ?

उत्तर- वन, वन्य जीवन, कोयता, पेट्रोलियम आदि जैसे वे पदार्थ/ संसाधन जो मनुष्य के प्रभाव के बिना प्रकृति में पाए जाते

प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 2. दो मुख्य पर्यावरणीय समस्याओं के नाम बताएँ। 
उत्तर- (i) वैश्विक ऊष्मन तथा ग्रीनहाउस प्रभाव।

(ii) प्रदूषण तथा ओजोन क्षय 

प्रश्न 3. पर्यावरण संरक्षण से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- पर्यावरणीय संसाधनों का बुद्धिमतापूर्वक उपयोग ताकि उनका क्षय न हो और वे भविष्य में और अधिक उन्नत हो,

पर्यावरण संरक्षण कहलाता है।

प्रश्न 4. 'संपोषित विकास' को परिभाषित करें।

उत्तर- संसाधनों के बुद्धिमतापूर्वक उपयोग के द्वारा सतत् विकास की प्रक्रिया जिसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर न पड़े,

संपोषित विकास कहलाता है। 

प्रश्न 5. दो अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नाम बताइए जो पर्यावरण सुरक्षा में सहायता करती हैं।

उत्तर- (1) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) (ii) प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) ।

प्रश्न 6. 'गंगा कार्य-योजना' का क्या अर्थ है ?

उत्तर- कई करोड़ रुपए की योजना जो 1985 में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चलाई गई ताकि गंगा के पानी में

से उन प्रदूषकों को निकाला जा सके जो लोग तथा उद्योग उसमें डाल देते हैं।

प्रश्न 7. हम कोलिफॉर्म जीवाणु कहाँ पाते हैं ? 
उत्तर-मनुष्य की आंत में।

प्रश्न 8. कोलिफॉर्म जीवाणुओं की पानी में उपस्थिति क्या प्रदर्शित करती है ?

उत्तर- पानी का मल-मूत्र जल से संदूषित होना। 

प्रश्न 9. गंगा नदी की लगभग लंबाई कितनी है ?

उत्तर- लगभग 2500 किलोमीटर।

प्रश्न 10. गंगा के जल की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कौन-सी कार्य योजना लागू की गई ?

उत्तर- गंगा कार्य-योजना ।




प्रश्न 11. एक जीवाणु व एक कवक का नाम बताएँ जो मल-मूत्र का अपघटन करते हैं ? 
उत्तर- जीवाणु ई० कोलाइ, कदक-म्यूकर ।

प्रश्न 12. दो प्राकृतिक के नाम जो जीवित रहने के लिए आवश्यक हैं।
उत्तर- (1) वायु (ii) जल ।

प्रश्न 13. हम अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में क्यों असफल हुए हैं ? 

उत्तर- निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या तथा औद्योगीकरण के कारण।

प्रश्न 14. (पर्यावरण) संरक्षण को परिभाषित करें।

उत्तर- मनुष्य के लाभ के साथ-साथ पर्यावरण को हानि पहुँचाए बिना जो क्रियाकलाप किए जाते हैं।

प्रश्न 15, CO, के छोड़ने से उत्पन्न संबंधित अंतर्राष्ट्रीय नियम कौन-से हैं ?

उत्तर- यूरो I यूरो II, यूरो III, भारत में (भारत-1, भारत-II आदि) 

प्रश्न 16. कोलिफॉर्म जीवाणु क्या हैं ?

उत्तर- जीवाणुओं का एक समूह जो मानव आंत में निवास करता है। 

प्रश्न 17. कौन-सा मानव सांस्कृतिक क्रियाकलाप गंगा के प्रदूषण का कारण है ? 
उत्तर-- *गंगा में अस्थियों तथा शरीर को अधजले रूप में बहाया जाना।

प्रश्न 18. 3- R क्या है ?
उत्तर- (संसाधनों का) कम उपयोग (Reduce) पुन: उपयोग (Reuse) तथा पुनः चक्रण (Recycle))

प्रश्न 19. पुनःचक्रण से आप क्या समझते हैं

उत्तर--पुरानी टूटी-फूटी अनोपयोगी वस्तुओं जैसे कागज़ प्लास्टिक, धातु के टुकड़े आदि को नए उत्पादों में रूपांतरित करना

पुनः चक्रीकरण कहलाता है।

प्रश्न 20. दो पदार्थों के नाम बताएं जिनका पुनः चक्रीकरण हो सकता है।

उत्तर-धातु के टुकड़े, प्लास्टिक, आदि। 




प्रश्न 21. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर-5 जून को

प्रश्न 22. 'जैव विविधता हॉट स्पॉट' क्या होते हैं? 

उत्तर- पृथ्वी पर पाए जाने वाले वे क्षेत्र (भूमि, जल) जहाँ पर वनस्पति तथा जीव जंतुओंों की अनगिनत जातियाँ पाई जाती है।

प्रश्न 23. 'दावेदारों' से आपका क्या अभिप्राय है ? 
उत्तर- वे व्यक्ति जिन्हें वास्तव में वन तथा वन्य जीवन के रख-रखाव का उत्तरदायित्व सौंपा जाना चाहिए, क्योंकि वे जानते

कि उनका (वनों का सही उपयोग तथा संरक्षण किस प्रकार संभव है। 

प्रश्न 24. राष्ट्रीय वन्य जीवन संरक्षण पुरस्कार किसके सम्मान में दिया जाता है ?

उत्तर- श्रीमती अमृता देवी विश्नोई के सम्मान में, जिसने खेजरी पेड़ों (वन) की रक्षा के लिए अनेक अन्य व्यक्तियों के साथ

अपना जीवन न्योछावर कर दिया। 

प्रश्न 25. श्रीमती अमृता देवी ने अपना जीवन अपने 363 गाँववासियों के साथ किस पेड़ की रक्षा के लिए न्योछावर

कर दिया?

उत्तर- खेजरी पेड़।

प्रश्न 26. संपोषित विकास का क्या अर्थ है ?

उत्तर-ऐसी विकासीय गतिविधियों जो पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों को हानि पहुँचाए बिना संभव हो सके।

प्रश्न 27. 'चिपको आंदोलन' का क्या अर्थ है ? 
उत्तर- आंदोलन जो वृक्षों वनों को बचाने के लिए उत्तराखंड के रेनी (गढ़वाल) में चलाया गया। लोगों ने विशेषकर औरतों

ने पेड़ों से चिपककर उन्हें कटने से बचा लिया।

प्रश्न 28. किस सामाजिक कार्यकर्ता ने चिपको आंदोलन की शुरुआत की है

उत्तर- श्री सुंदर लाल बहुगुणा ने।

प्रश्न 29. चिपको आंदोलन की शुरुआत कब और कहाँ से हुई ?

उत्तर- उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रेनी गाँव से 1970 में 'चिपको आंदोलन'

प्रश्न 30. एक जैव-विविधता हॉट स्पॉट का उदाहरण दें।

उत्तर-वन।



प्रश्न 31. जैव-विविधता के संरक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर- पारिस्थितिक संतुलन तथा जीन पूल बनाए रखना। 

प्रश्न 32. वन उत्पादों पर आधारित दो उद्योगों के नाम बताइए।

उत्तर- (1) इमारती लकड़ी उद्योग (ii) कागज़ उद्योग। 

प्रश्न 33. क्या उद्योगों का वनों पर कोई अधिकार है ?

उत्तर- नहीं, क्योंकि वे उन्हें बनाए रखने तथा उनके रख-रखाव के विषय में नहीं सोचते। 

प्रश्न 34. प्रकृति तथा वन्य जीवन को चाहने वाले व्यक्ति वनों के दावेदार क्यों हैं? 
उत्तर- यद्यपि वे वनों पर निर्भर नहीं करते लेकिन क्योंकि ये वनों के विकास तथा उनके प्रबंधन में रुचि रखते हैं, इसलिए ये  भी दावेदार हैं।

प्रश्न 35. अमृता देवी विश्नोई कौन थी ? 
उत्तर—वे एक सामाजिक कार्यकर्ता थी जिन्होंने अपना जीवन राजस्थान में जोधपुर के निकट खेजराली गाँव में खेजरी वृक्षों
की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया।
प्रश्न 36. अमृता देवी विश्नोई के सम्मान में कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है ?

उत्तर- राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार।

प्रश्न 37. वन तथा वन्य जीवन किस प्रकार नवीकरण के योग्य है ? 

उत्तर-वन नवीकरण के योग्य हैं क्योंकि हम काटे गए वृक्षों के स्थान पर नए वृक्ष लगा सकते हैं। वन्य जीवन नवीकरण

के योग्य है यदि वनोन्मूलन तथा वन्य जीवों के शिकार को रोक दिया जाए।

प्रश्न 38. प्रकृति में मनुष्य के हस्तक्षेप के कारण किस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता में कमी आई है 

उत्तर- मनुष्य बनोन्मूलन के द्वारा वर्षा की मात्रा तथा नियमितता में कमी आई है।

प्रश्न 39. भूमिगत जल को बनाए रखने में हमारी असफलता का क्या कारण है ?

उत्तर- वनोन्मूलन तथा जीवाश्म ईंधनों के अधिक उपयोग से वैश्विक ऊष्मन ने वर्षा की मात्रा तथा नियमितता में कमी ला

दी है।

प्रश्न 40. हिमाचल प्रदेश में 'कुल्ह' क्या हैं?

उत्तर-हिमाचल प्रदेश में 'कुल्ड' नहरी सिंचाई का एक स्थानीय तंत्र है जो वहीं पर विकसित किया गया था जो बिना ऊर्जा

खर्च किए भी काम करता था।





प्रश्न 41. बाँध क्या हैं?

उत्तर-चाँच छोटी या बड़ी रुकावटें दीवारें होती हैं जो नदी नालों के रास्ते में खड़ी की जाती है, ऐसा पानी की सिंचाई या

विद्युत के उत्पादन के लिए इकट्टा करने के लिए होता है।

प्रश्न 42. दो जल विद्युत परियोजनाओं के नाम बताएं जिनके निर्माण को लोगों के बड़े पैमाने पर विरोध का सामना करना पड़ा है?

उत्तर- (i) गुजरात में नर्मदा परियोजना।

(ii) उत्तराखंड में गंगा नदी पर टिहरी बाँध परियोजना। 

प्रश्न 43. एक बाँध परियोजना का नाम बताएँ, जिसके विस्थापितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है ?

उत्तर-तावा बाँध परियोजना (1970)

प्रश्न 44. जल संभर प्रबंधन का क्या अर्थ है ? जोर दिया जाता है जिससे कि जैव द्रव्यमान में वृद्धि हो सके ।।

उत्तर- जल समर प्रबंधन में मिट्टी एवं जल संरक्षण पर 

प्रश्न 45 पारिस्थितिक असंतुलन का क्या अर्थ है ?

उत्तर- पारिस्थितिक असंतुलन का अर्थ है पारितंत्रीय घटकों, जैसे मौसम, वर्षा, जैव-विविधता, जादि में जनैच्छिक परिवर्तन

जिसके कारण जीवमंडल में अव्यवस्था तथा बड़े पैमाने पर पृथ्वी से जीवन की हानि होती है।

प्रश्न 46. 'चैक डैम क्या होते हैं ?

उत्तर-ये अस्थायी (मिट्टी के) या स्थायी अवरोध या रुकावटें होती हैं जो छोटे-छोटे नदी नालों के जल को झील के रूप में

इकट्ठा करके भूमिगत जल के पुनःपूरण के लिए बनाए जाते हैं।

प्रश्न 47. चैक डैम बनाने का प्रमुख उद्देश्य क्या होता है

उत्तर- भूमिगत जल का पुनः पूरण करने के लिए।

प्रश्न 48. जल को प्रदूषित कब कहा जाता है ?

उत्तर- जल की PH, रंग, गंध तथा स्वाद में हानिकारक रसायनों के मिलने से हुआ कोई भी परिवर्तन जो उसे मनुष्य के

उपयोग हेतु अयोग्य बना देता है, प्रदूषण कहलाता है। 

प्रश्न 49. भूमिगत जल का क्या महत्त्व है ?

उत्तर- भूमिगत जल पीने के लिए तथा सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाता है। 

प्रश्न 50. हिमाचल प्रदेश में कुल्हों का नियंत्रण सिंचाई विभाग द्वारा लेने के बाद क्या हुआ ?

उत्तर- उनमें से अधिकतर कुल्ह जक्रियाशील हो गए और जब पहले की तरह पानी का अर्थपूर्ण बँटवारा भी नहीं है।



प्रश्न 51. बाँध क्यों बनाए जाते हैं ?

उत्तर-विद्युत उत्पादन तथा सिंचाई के लिए पानी एकत्रित करने के लिए। 

प्रश्न 52. बाधों से पानी को दूरस्व स्थानों पर किस प्रकार ले जाया जाता है ?

उत्तर - नहरों के द्वारा।

प्रश्न 53. किस नहर के द्वारा राजस्थान के एक बड़े हिस्से को हरा-भरा किया गया है 
उत्तर-इंदिरा गाँधी नहर द्वारा

प्रश्न 54. बड़े बांधों के निर्माण का कुछ लोगों द्वारा विरोध क्यों किया जाता है 
उत्तर- क्योंकि इनके बनने से हज़ारों, लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ता है और उन्हें नहीं 7 उन्हें आश्वासन दिया जाता है।

प्रश्न 55. 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' के बैनर के नीचे लोग किस बात का विरोध कर रहे हैं? 
उत्तर-नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बाँध की ऊँचाई बढ़ाने का विरोध

प्रश्न 56, वर्षा के जल को संग्रहित करने का क्या उपयोग है?

उत्तर- वर्षा के जल को किसी भी विधि द्वारा संचित करने तथा भूमिगत जल के पुन के लिए  

प्रश्न 57. वर्षा के जल को संग्रहित करने का क्या अभिप्राय है? 
उत्तर- विभिन्न साधनों एवं तरीकों द्वारा वर्षा के जल को एकत्रित करने की प्रक्रिया।

प्रश्न  58. हम जल संसाधनों के कुप्रबंधन तथा शोषण को किस प्रकार रोक सकते हैं?
उत्तर - स्थानीय लोगों को जल संसाधनों के प्रबंधन का अधिकार देकर।

प्रश्न 59. जल संग्रहण संरचनाओं का मुख्य उद्देश्य क्या है ? 
उत्तर-भूमिगत जल का पुनःपूरण तथा उसे बचाना।

प्रश्न 60. जीवाश्म ईंधन क्या होते हैं?
उत्तर-इंधन जो भूतकाल में पाए जाने वाले पौधे तथा जीव-जंतुओं के आशिक अपघटन के परिणामस्वरूप बने हैं। 



प्रश्न 61. जीवाश्म ईंधनों के दो उदाहरण दें।
उत्तर- कोयला तथा पेट्रोलियम

प्रश्न 62. हमें जीवाश्म ईंधनों को क्यों संरक्षित करना चाहिए?
उत्तर- क्योंकि उनके भंडार सीमित हैं तथा वे ऊर्जा के नवीकरण के अयोग्य स्रोत हैं।

प्रश्न 63. कोयला और पेट्रोलियम कितने समय के पश्चात् समाप्त होने की आशा है ?
उत्तर- कोयला 200-250 वर्षों में और पेट्रोलियम 30-40 वर्षों में।

प्रश्न 64. कोयला रासायनिक दृष्टि से क्या है ?
 उत्तर- कोयला कार्बन तथा अनेक हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण है।

प्रश्न 65.  पेट्रोलियम क्या है ?
उत्तर- पेट्रोलियम एक गाढ़ा गहरे रंग का तरल पदार्थ है जो अनेक हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण है। 

प्रश्न 66. जीवाश्म ईंधनों के दहन से कौन-सी प्रदूषक गैसें उत्पन्न होती हैं ?
उत्तर- कार्बन मोनोक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड। 

प्रश्न 67. जीवाश्म ईंधनों के दहन से कौन-सी हरित गृह प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैस उत्पन्न होती है ?.
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड ।

प्रश्न 68, वैश्विक ऊष्मन (ग्रीनहाउस प्रभाव) से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर- पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा अवरक्त किरणों के अधिक अवशोषण के कारण पृथ्वी के तापमान में हुई ब उस प्रभाव कहलाती है।

प्रश्न 69. हमें प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन क्यों करना चाहिए ? 
उत्तर- ताकि प्राकृतिक संसाधन लंबे समय तक चल सकें तथा उन्हें यदि संभव हो तो दोबारा भी प्राप्त किया जा 

प्रश्न 70. गंगा कितनी दूरी तय कर सागर में मिलती है और किन-किन प्रमुख राज्यों के नगर गंगा प्रदुषण के लिए  उत्तरदायी हैं?

उत्तर- गंगा अपने उद्गम गंगोत्री से बंगाल की खाड़ी में गंगा सागर तक 2500 कि०मी० की दूरी तय करती है। इसके कीनारे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार व बंगाल के लगभग 100 से अधिक नगर अपना मल जल व दूषित जल गंगा मे मिला कर उसे प्रदूषित कर कर रहे हैं।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ