जालंधर के सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में चलते वक्त आया हार्ट अटैक

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जालंधर के सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में चलते वक्त आया हार्ट अटैक

 


जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को निधन हो गया। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। 76 साल के सांसद संतोख सिंह भी राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चल रहे थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सांसद संतोख सिंह को सुबह 8.45 बजे बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है उन्हें हार्ट अटैक आया था। इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल रवाना हो गए। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है।

यह भी पढ़ें.. 

जब भगवान ने बनाई स्त्री।

सेठ ने भिखारी से कहा अगर मैं तुम्हे भीख दूंगा तो बदले में तुम मुझे क्या दोगे?

संतोख सिंह का सफर

 संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 2995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए। 1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ