हरियाणा सब जुनियर वॉलीबाल टीम में गांव नाथूसरी कलां के तीन खिलाड़ियों का चयन, नाथूसरी कलां के कुलदीप औजला बने टीम के कप्तान

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा सब जुनियर वॉलीबाल टीम में गांव नाथूसरी कलां के तीन खिलाड़ियों का चयन, नाथूसरी कलां के कुलदीप औजला बने टीम के कप्तान

सिरसा : चौधरी देवीलाल विद्यापीठ सिरसा मे चल रहे हरियाणा वॉलीबॉल सब-जूनियर टीम का अभ्यास कैंप में  हरियाणा वॉलीबॉल टीम के फाइनल ट्रायल लेकर हरियाणा जूनियर बालीवाल टीम का चयन किया गया।  

सिरसा जिले के गांव नाथूसरी कलां के तीन खिलाड़ियो का चयन हुआ । जिसमें टीम के कप्तान कुलदीप औजला, संदीप राठौर, राजनीश बाल्मीकी का चयन किया गया है  इसके अलावा सोनू फतेहाबाद , अभिषेक दादरी, जतिन करनाल, रजत दादरी, हितेश ओर अर्जुन कुरुक्षेत्र, साई, अंकुर गुडगाँव, आनंद भट्टू ओर जतिन चरखी दादरी का भी हरियाणा वॉलीबाल सब जुनियर टीम मे चयन हुआ। 


चयनित टीम को वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रधान व चैयरमेन  करण सिंह चौटाला ने शुभकानाये दी। यह जानकारी देते हुए सिरसा के वॉलीबाल महासचिव  मुकेश कासनिया ने बताया कि  चयनित टीम दिल्ली मे 3 जनवरी से राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगी। यह चयन वॉलीबॉल महासचिव  सूबे सिंह, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर व् पूर्व अंतर-राष्ट्रीय रेफरी  दुलीचंद सुथार ओर साई कोच राहुल सांगवान की देखरेख मे सम्पन हुआ।


 इस मौके पर नाथूसरी के पूर्व सरपंच रणजीत कासनीयां ,भूप जाखड़ चौटाला,समुन्दर कोच मकड़ना,लीलाधर अमरसिंह संदीप ज्यानी महेन्द्र सिंह मौजूद रहें ।

हरियाणा सब जुनियर वालीबॉल टीम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ