मौसम अपडेट : मैदानी इलाकों में आज भी होगी हल्की बारिश, कल से जबरदस्त सर्दी देगी दस्तक

Advertisement

6/recent/ticker-posts

मौसम अपडेट : मैदानी इलाकों में आज भी होगी हल्की बारिश, कल से जबरदस्त सर्दी देगी दस्तक

 उत्तर भारत को 11 जनवरी से एक प०वी० प्रभावित कर रहा है। जिसका असर परसो शाम से पंजाब, हरियाणा व उत्तरप्रदेश पर दिखना शुरू हुआ था।



परसो पंजाब, उत्तर हरियाणा व साथ लगते सीमावर्ती यूपी के इलाकों में बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गई। 

वही राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर जिले में भी हल्की बौछारे दर्ज की गई थी।


कल शाम बाद से हल्के सक्रिय हुए बादलो ने पंजाब के उत्तर, मध्य व पुर्वी जिलो, चंडीगढ़, उत्तर व पुर्वी हरियाणा औऱ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह गरज़ के साथ हल्की बारिश देखी गई। कुछ जगह तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई।


बीते 24 घण्टो में हुई बारिश के आंकड़े:

बुलंदशहर 6.0mm

चंडीगढ़ ap 5.0mm

चंडीगढ़ 4.4mm

अम्बाला 3.3mm

बिजनोर 3.0mm

यमुनानगर 3.0mm

गुरुदासपुर 2.7mm

शाहजहांपुर 2.4mm

शामली 1.7mm

रूपनगर 1.5mm

मोरादाबाद 1.0mm

बल्लोवाल सोंखडी 1.0mm

अमृतसर aws 0.5mm

फतेहगढ़ साहिब 0.5mm

बलाचौर 0.5mm

मानेसर 0.5mm

अमरोहा 0.5mm

बरेली 0.4mm

मेरठ 0.3mm

लुधियाना 0.3mm


आज भी बादलों के बनने का क्रम जारी है। आज हरियाणा के पश्चिमी जिलो को छोड़कर शेष सभी जिलो पर, पुर्वी पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध सहित राजस्थान के जयपुर, अलवर क्षेत्र पर बादलो का बनना लगातार जारी है। जिनके कारण कुछ जगह बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। 


आज शाम बाद से कल अलसुबह के बीच इन बादलो में हल्की सक्रियता देखी जा सकती है। जिसके कारण पुर्वी व उत्तर पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर व पुर्वी हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अलवर, भरतपुर जिले व उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर व लखनऊ संभाग में बादलवाही ब कही-2 गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगह थोड़े समय के लिए तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।


पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा व उत्तर राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना थी, मगर अभी तक सिस्टम के असर से कुछ नही हुआ और अब प०वी० के प्रभाव से यह इलाके लगभग बाहर भी हो गये है। 


कल पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ पहाड़ी राज्यों औऱ उनके तराई क्षेत्र यानी पुर्वी पंजाब, पुर्वी हरियाणा व तराई क्षेत्र वाले पश्चिमी यूपी में रहेगा, जिसके कारण कही-2 बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद सम्पूर्ण उत्तर भारत मे मॉसम साफ हो जाएगा। 


उत्तर भारत मे कल से नई शीतलहर का प्रभाव दिखना शुरू होगा जो 19 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। 

आने वाली यह शीतलहर पिछले कई सालों में आई अबतक की सबसे शशक्त कोल्डवेव रहने वाली है। जिसमे बहुत-सी जगहों पर न्यूनतम तापमान 0℃ के आसपास दर्ज किए जाएंगे, कुछ जगह न्यूनतम तापमान अपने आजतज के रिकॉर्ड स्तर पर भी पहुंच सकते हैं।


15 जनवरी से 19 जनवरी के बीच अगर मैदानी इलाकों में कोहरा रात होते ही छाने लग गया तो अगले दिन सुबह वहाँ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज होगा तब पाला नही पड़ेगा। औऱ यदि रात तक में कोहरा नही आता है तो अगले दिन वहाँ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर या उससे नीचे जरूर जाएगा, जिससे पाला पड़ने की स्तिथि गम्भीर होगी।


14 से 19 जनवरी तक का राज्यवार न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान:

पंजाब: -2℃ से 4℃

चंडीगढ़: 0℃ से 5℃

हरियाणा: -2℃ से 4℃ 

दिल्ली: -1℃ से 5℃

पश्चिमी राजस्थान: -3℃ से 4℃ 

पुर्वी राजस्थान: -2℃ से 6℃

बुंदेलखंड: -1℃ से 7℃

पश्चिमी यूपी: 0℃ से 8℃

पूर्वांचल: 1℃ से 9℃


उत्तर भारत के पश्चिमी इलाकों पर से आज रात तक इस wd का प्रभाव पूरी तरीके से हट जाएगा। जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी बेहद बर्फ़ीली हवाए राजस्थान में दस्तक देगी। 

कल शाम तक जब wd भारत से आगे निकल जाएगा तो शीतलहर हरियाणा, पंजाब के अंदरूनी इलाकों की तरफ बढ़ेगी।


15 जनवरी से 19 जनवरी तक सम्पूर्ण उत्तर भारत प्रचड़ शीतलहर की चपेट में होगा। इस आगामी शीतलहर का असर गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार तक भी पहुचेगा।


उत्तर भारत में अगला हल्की बारिश का दौर 19 से 21 के बीच देखा जाएगा। उसके बाद एक अन्य wd के 23 जनवरी के आसपास हाथोंहाथ आने की उम्मीद भी बनी हुई है, जिससे दोबारा हल्की बारिश मैदानी इलाकों में फिर से हो सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ