रेखा के एक छोटे से मज़ाक़ ने बदल दी श्रीदेवी की किस्मत, बन गयीं रातोंरात सुपर स्टार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

रेखा के एक छोटे से मज़ाक़ ने बदल दी श्रीदेवी की किस्मत, बन गयीं रातोंरात सुपर स्टार


इस दुनिया में कब किसकी क़िस्मत बदल जाए ये कोई नहीं बता सकता। एक फ़िल्म से ही कोई स्टार बन जाता है तो कोई ख़ाक में मिल जाता है।


फिल्मी सितारों के बारे में कहते हैं पब्लिक ही इनकी क़िस्मत का फ़ैसला करती है। एक ऐसा ही क़िस्सा हम आज आपको बताने वाले हैं। ये क़िस्सा रेखा और श्रीदेवी से जुड़ा हुआ है। रेखा के एक मज़ाक़ ने किस तरह से श्रीदेवी की तदीर बदल दी और वो एक बड़ी स्टार बन गयीं।


ये बात तब की है जब श्रीदेवी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में नयी-नयी आयी थीं। इस समय जितेंद्र और रेखा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही थी। रेखा का करियर भी परवान पर था। जितेंद्र ने इस बात का ज़िक्र अपने एक इंटरव्यू में किया और कहा कि वो उस समय रेखा के साथ ही एक फ़िल्म में काम कर रहे थे। जब उन्हें ‘हि’म्मतवा’ला’ का ऑफ़र आया। ये फ़िल्म भी उन्हें रेखा के साथ ही ऑफ़र हुई थी।


इस समय रेखा काफ़ी व्यस्त थीं तो वो इस फ़िल्म के लिए डेट निकाल पाने में सक्ष’म नहीं थीं। रेखा और जितेंद्र साथ में इतना काम कर चु’के थे कि रेखा और जितेंद्र की अच्छी दोस्ती थी। उनके बीच दोस्तों की तरह म’ज़ाक़ भी चलता था। जब रेखा को ये बात पता चली कि वो जितेंद्र के साथ फ़िल्म नहीं कर पाएँगी और हीरोईन की तला’श हो रही है।


रेखा ने मज़ाक़ में जितेंद्र से कुछ कहा जिसके कारण श्रीदेवी की लाइफ़ बदल गयी।


 दरअसल रेखा ने जितेंद्र से मज़ाक़ में कहा कि ‘उस मद्रा’सन को ले ले न”। उस समय श्रीदेवी यहाँ स्ट्र’गल कर रही थीं और उन्हें हिंदी भी ठीक से नहीं आती थी। यूँ तो रेखा ने ये बाद म’ज़ाक़ में कही थी लेकिन जितेंद्र ने उसे सही सला’ह मानते हुए श्रीदेवी का नाम लिया। इसके बाद ‘हिम्मतवा’ला’ से श्रीदेवी का करियर कैसे चम’का ये सभी जा’नते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ