कांग्रेस सरकार आने पर न्याय योजना लागू कर हर गरीब, किसान, मजदूर के खाते में साल का 72000 रुपया सीधे डालेंगे – राहुल गांधी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस सरकार आने पर न्याय योजना लागू कर हर गरीब, किसान, मजदूर के खाते में साल का 72000 रुपया सीधे डालेंगे – राहुल गांधी

 


21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन – राहुल गांधी

*--बेरोजगारी में हरियाणा ने सबको पीछे छोड़ दिया– राहुल गांधी* 

*--हरियाणा का हर युवा अग्निवीर योजना की सच्चाई जानता है – राहुल गांधी* 



 -सत्ता में बैठे लोगों ने जनता से झूठ बोला, ये झूठों के सरदार हैं – मलिकार्जुन खड़गे* 

 *--भारत जोड़ो यात्रा अब यात्रा नहीं बल्कि जनआंदोलन बन गया है – भूपेन्द्र हुड्डा*

*--आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का – चौ. उदयभान*   



 *पानीपत, 6 जनवरी।* सेक्टर 13-17 के विशाल और लोगों से खचाखच भरे मैदान में उत्साहित जनसमूह से राहुल गांधी ने सीधा संवाद किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद खुले मैदान में लाखों की भीड़ देखकर मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी बब्बर शेर और शेरनियां हो। उन्होंने जबरदस्त स्वागत और प्यार के लिये सभी का दिल से धन्यवाद किया। अपने सम्बोधन में राहुल गांधी ने प्रदेश में व्याप्त सबसे ज्यादा बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज इक्कीसवीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन है। बेरोजगारी में हरियाणा ने सबको पीछे छोड़ दिया। आज यहां 38 प्रतिशत बेरोजगारी है। हरियाणा की पूरी युवा शक्ति जाया हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले पानीपत स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री का सेंटर था। हजारों छोटे बिजनेस चलते थे, लाखों लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन अचानक बीजेपी ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू कर दी। ये दो पॉलिसी नहीं थी बल्कि स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री खत्म करने के हथियार थे।  


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पानीपत की विशाल जनसभा के आयोजन के लिये कांग्रेस पार्टी के नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि पानीपत में हमेशा युद्ध होते रहे है। इस भूमि का गुण है लड़ाई लड़ना और जीतना। महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं हमें यह लड़ाई जीतनी है। मौजूदा सरकार को महंगाई कम करने की कोई फिक्र नहीं है। जब से भाजपा सरकार बनी है उसका सारा ध्यान सिर्फ चुनाव लड़ने पर ही है। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये झूठों के सरदार हैं। हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। 15-15 लाख देने का वायदा किया। किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया। लेकिन किया कुछ नहीं। बाद में कह दिया ये तो जुमला था। उन्होंने अपनी बात एक कविता के जरिए समाप्त की - 

था तुझे गुरुर अपने लंबे होने का ऐ सड़क

राहुल के हौसले ने तुझे पैदल ही नाप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ