आज इन राशि वालों की होगी कठिनाईयां दूर, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Advertisement

6/recent/ticker-posts

आज इन राशि वालों की होगी कठिनाईयां दूर, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा।  प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।  खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।



कृपया ध्यान दें--- यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



🪷🪷🪷  ⚜🕉⚜  🪷🪷🪷

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*


*इतिहास की 03 जनवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜 03 जनवरी 2023*

               *मंगलवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1944

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 22:04 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 16:26 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी

*💫करण-* बव. - 09:12 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शुभ - दिनरात 

*🌅सूर्योदय-* 07:14

*🌄सूर्यास्त-* 17:36

*🌙चन्द्रोदय-* 14:41

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:04 से 12:46

*🤖राहुकाल-* 15:01 से 16:18

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* उत्तर



*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 22:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी , कूर्म द्वादशी , सुजन्म द्वादशी , गंगा सागर यात्रा , वैधृति महापात 12:12 से 19:44 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 16:26 तक ,  श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती (महिला मुक्ति दिवस , ‘बालिका दिवस’ महाराष्ट्र ), रानी श्रीमती वेलु नचियार साल जयन्ती , श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती , श्री कुरिआकोसी इलिआस चावारा स्मृति दिवस व श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉  पौष सुदी त्रयोदशी 24:03 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*कोकिलानां स्वरो रूपं*

        *स्त्रीणां रूपं पतिव्रतम् ।*

*विद्या रूपं कुरूपाणां*

        *क्षमारूपं तपस्विनाम्।।*

*भावार्थ👉*

         कोयल का सौंदर्य उसके स्वर में है,स्त्रियों की शोभा उनके द्वारा पतिव्रत धर्म के पालन में है। कुरूप स्त्री - पुरुषों की शोभा विद्या में है और तपस्वी क्षमा से शोभा पाते हैं।_

🌹


*3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1496 – बहुमुखी प्रतिभा के धनी लियोनार्दो द विंची ने विमान बनाने की असफल कोशिश की।

1749 - बेंनिंग वेंटवर्थ ने न्यू हैम्पशायर अनुदानों के पहले मुद्दे पर आगे बढ़ते हुए वर्मोंट की स्थापना की।

1777 – जार्ज वाशिंगटन की सेना ने ब्रिटिश सेना को न्यूजीलैंड में पराजित किया।

1797 -  त्रिपोली की संधि, संयुक्त राज्य और तुर्क त्रिपोलिटनिया के बीच एक शांति संधि पर अल्जीयर्स में हस्ताक्षर किए गए।

1815 – फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने रूस और प्रसा के खिलाफ समूह बनाया।

1833 - ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।

1852 – चीन का पहला कदम हवाई द्वीप पर पड़ा।

1870 – ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने 'शांति निकेतन' में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।

1910 – रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई।

1911 - अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1929– आॅस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 112 रन बनाए।

1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।

1956 - फ्रांस में 'एफिल टॉवर' के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।



1957 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।

1959 - अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।

1974 - बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।

1991 - इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।

1991 - ब्रिटेन से इराकी दूतावास के अाठ अधिकारियों को निष्कासित किया गया।

1993 –अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने परमाणु हथियारों को सीमित करने संबंधी संधि (स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रिटी) यानी स्टार्ट 2 पर हस्ताक्षर किए थे।

1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।

1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।

2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।

2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।

2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।

2004 - मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।

2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।

2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।

2008 - बिजली उपकरण बनाने वाली 'इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड' ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।

2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।

2013 - इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।

2015 - नाइजीरिया के पूवोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग 2000 लोगों की मौत।

2019 - फेसबुक पर फिर से लोगों की जिंदगी में दखलअंदाजी का आरोप लगा ।

2019 - पाकिस्तान ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीर्थ को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया।

2020 - गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची  पचास फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

2020 - हिलेरी क्लिंटन को आयरलैंड में क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के नए चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया।

2020 - ट्रम्प ने पाकिस्तानी सैनिकों के प्रशिक्षण पर लगा 10 साल का प्रतिबंध डेढ़ साल में ही खत्म किया।

2020 -ताइवान ने चीन का 'एक देश, दो व्यवस्था' वाला फार्मूला ठुकराया, कहा- हम आजाद मुल्क हैं और रहेंगे।

2020 - केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 171 अस्पतालों को फ्रॉड के आरोप में आयुष्मान भारत योजना से हटाया (डी-एम्पैनल) कर दिया।

2021 - उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 17 लोगों की मौत हुई व केरल में बारातियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत हुई।

2021 - अफ्रीकी देश नाइजर के दक्षिण पश्चिम में हुए एक आतंकवादी हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हुई।

2022 - पाकिस्तानी ऑलराउंडर, मोहम्मद हफीज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।


*3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1698 – इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ ताज़ियो का जन्म हुआ।

1730 - वेलु नचियार साल १७८०-१७९० के समय में शिवगंगा रियासत की रानी थी।

1831 - सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षिका, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री।

1836 - मुंशी नवल किशोर - एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।

1884- बेलुरु माइलरैय्या श्रीकांतैया, एक भारतीय लेखक, लेखक और कन्नड़ साहित्य के अनुवादक थे।

1888 - भूपति मोहन सेन - गणितज्ञ (पद्म भूषण सम्मानित)।

1903 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।

1915 - चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1927 - जानकी बल्लभ पटनायक - ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1936 - केदारनाथ चौधरी - मैथिली भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार।

1938 - जसवंत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।

1941 - संजय खान - बॉलीवुड अभिनेता।

1954 - बागेश्री चक्रधर - आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार।

1967 - संजीव कुमार सिंगारी - लोकसभा के सदस्य बने।

1977 - गुल पनाग - मॉडल , प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ।

1981 - नरेश अय्यर -भारत के मुंबई शहर से एक पार्श्वगायक।


*3 जनवरी को हुए निधन👉*


1871 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1875 – फ़्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।

1923 – चेक गणराज्य के युवा शायर जेरी वोल्कर का टी.बी. के रोग से निधन हुआ।

1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार ।

1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक।

1984 - डॉ. ब्रह्म प्रकाश - भारतीय वैज्ञानिक थे।

2002 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

2005- जे. एन. दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।

2013 - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

2017 - हलहल्ली श्रीकंठ शेट्टी महादेव प्रसाद - कर्नाटक राज्य के एक भारतीय राजनेता थे ।

2020 - अमरीका के हवाई हमले में ईरान की कुड्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत।

2022 - पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में नौसेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व करने वाले वाइस एडमिरल एसएच शर्मा (100) का निधन हुआ। 


*3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्रीमती सावित्रीबाई फुले जयन्ती (महिला मुक्ति दिवस , ‘बालिका दिवस’ महाराष्ट्र )।

🔅 रानी श्रीमती वेलु नचियार साल जयन्ती।

🔅 श्री जानकी बल्लभ पटनायक जयन्ती।

🔅 श्री कुरिआकोसी इलिआस चावारा स्मृति दिवस।

🔅 श्री सतीश धवन स्मृति दिवस।


कृपया ध्यान दें -- यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ