जानिए आज के देश प्रदेश के मुख्य समाचार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जानिए आज के देश प्रदेश के मुख्य समाचार



देश में कोरोना का खतरा, चीन समेत 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी, पॉजिटिव होने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा*


*2* *देश में कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटों में 201 नए केस; स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 75% लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई*


*3* *देश में कोरोना का खतरा, केंद्र का राज्यों को निर्देश- ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी न हो; वेंटिलेटर दुरुस्त रखें*


*4* *स्वामीनारायण गुरुकुल का 75वां अमृत महोत्सव: PM मोदी ने संबोधित, कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिये दूरदर्शी, भविष्योन्मुखी शिक्षा प्रणाली तैयार हो रही*


*5* *पीएम मोदी बोले- 2014 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 65% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई*


*6* *दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा, राहुल 107 दिन में तीन हजार किमी चलकर राजधानी पहुंचे,यात्रा में सोनिया-प्रियंका भी साथ, शाम 5 बजे यात्रा पहुंचेगी लाल किला*


*7* *राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "महंगाई हटाओ. बेरोज़गारी मिटाओ. नफ़रत मत फैलाओ- हिंदुस्तान की ये आवाज़ 'राजा' के सिंहासन तक ले कर, दिल्ली आ गए हम. आइये, इसे और बुलंद करने के लिए, हमसे राजधानी में जुड़िए.*


*8* *भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है*


*9* *OROP पर केंद्र के फैसले को कांग्रेस ने बताया भारत जोड़ो यात्रा का असर, जयराम बोले- राहुल ने उठाया था मुद्दा*

*10* *दिल्ली में चल रही है भारत जोड़ो यात्रा, अनुराग ठाकुर बोले- 'नफरत का बीज बोने वाले मोहब्बत की दुकान कैसे खोलेंगे?'*


*11* *कांग्रेस को देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए', केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना*


*12* *डॉ गुलेरिया बोले-देश में प्रतिबंधों की जरूरत नहीं, BHU वैज्ञानिक ने दी राहत भरी जानकारी*


*13* *बचाव  के उपायों में न बरतें लापरवाही डॉ नीरज गुप्ता  कहते हैं, चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमें पहले से अलर्ट रहने की आवश्यकता है, मास्क लगाना, हाथों की स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपाय भारत में संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार हो सकते हैं।*


*14* *श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवादः शाही ईदगाह का होगा सर्वे, हिंदू पक्ष की अपील पर कोर्ट का आदेश*


*15* *शिक्षक भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर गहलोत का अश्वासन; कहा- तैयारी चालू रखें, BJP ने कहा गिर चुका है जमीर*


*16* *राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर, सरकार ने रद्द की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती की परीक्षा*


*17* *महाराष्ट्र: 30 फीट गहरी खाई में गिरी भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*


*18* *बाजार की गिरावट से भारतीय अरबपतियों को बड़ा नुकसान, गौतम अडानी, मुकेश अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट*

*==============================*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ