हरियाणा में भीषण सर्दी का कहर जारी, भंयकर पाला पड़ने की आशंका, आज भी सर्दी का अलर्ट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा में भीषण सर्दी का कहर जारी, भंयकर पाला पड़ने की आशंका, आज भी सर्दी का अलर्ट

 


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के कारण फसलों पर बुरा   असर पड़ेगा। धुंध के कारण सरसों की फसल में सफेद रतुआ जैसी आदि बीमारियां आ जाती है।  

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान  में शीत लहर जारी है। हरियाणा में सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तीन साल बाद दिन में कड़ाके की सर्दी पड़ी। अंबाला, करनाल और चंडीगढ़ में वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान क्रमश: 9.1, 9.0 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घनी धुंध और बादलों के चलते दिन का पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।  

 

 मौसम विभाग ने सोमवार को  भीषण सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  अगले 24 घंटे में  कुछ स्थानों पर भीषण     पाला पड़ने   की आशंका है। करनाल के इंद्री में दिन का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ में  तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम  विभाग ने अंबाला समेत कई शहरों में रविवार को कोल्ड-डे घोषित किया था लेकिन सीवियर कोल्ड-डे की परिस्थितियां बन गईं।

अगले  चार दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों को भारी ठंड में ही नए साल का जश्न मनाना होगा। बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए निराशाजनक खबर है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर इस हफ्ते बर्फ पड़ने की संभावना नहीं है।

 मौसम का फसलों पर असर

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण फसलों की बढ़वार पर असर पड़ेगा। कोहरे के कारण सरसों की फसल में सफेद रतुआ आदि बीमारियां आ जाती है। इस मौसम में सब्जी की फसलों को भी नुकसान है। पाला पड़ने से सरसों में नुकसान होगा।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ