सावधान : जानिए हरियाणा, पंजाब में कब तक कोहरे का सितम रहेगा जारी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सावधान : जानिए हरियाणा, पंजाब में कब तक कोहरे का सितम रहेगा जारी

Kohra

नयी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ ही सोमवार, मंगलवार को इस सीजन के पहले कोहरे ने कई इलाकों को ढक लिया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर दृश्यता 25 से 50 मीटर तक कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिन हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इन प्रदेशों में शीत लहर जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान भी सामान्य बिंदु से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, आदमपुर, बठिंडा और फरीदकोट सहित अन्य स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें----
हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से छुटि्टयां: ठंड के चलते 15 दिन बंद रहेंगे, पेरेंट्स को वॉट्सऐप पर मिल रही सूचना*

हरियाणा में स्कूलों में एक जनवरी से विंटर वेकेशन लीव शुरू होगी। राज्य में पेरेंट्स को वॉट्सऐप पर ऐसी सूचना भेजी जा रही है। हालांकि हरियाणा सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

संभावना यह जताई जा रही है कि दिसंबर के लास्ट में विभाग इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बावजूद स्टूडेंट छुट्टियों की सूचना को लेकर काफी खुश हैं।

ये मिल रही है सूचना

हरियाणा सरकार की तरफ से वॉट्सऐप के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है, जिसमें एक जनवरी 2023 से हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। अभी तक इसके लिए आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक पत्र जारी करके भी छुट्टियों की घोषणा कर दी जाएगी। आमतौर पर दिसंबर के अंत तक ही आधिकारिक छुट्टियों की घोषणा की जाती है।

सुबह-शाम बढ़ी ठंड

हरियाणा में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड अब परेशान करने लगी है। रात और दिन के मिनिमम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा रही है। साथ ही सुबह और शाम धुंध ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ऐसी ठंड में स्टूडेंट को भी सुबह जल्दी स्कूल जाना पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।

हर साल 15 दिनों की होती हैं छुट्टियां

हर साल सरकार की तरफ से सर्दियों में 15 दिन की छुट्टियों का ऐलान किया जाता है। हरियाणा सरकार की तरफ से 2022- 23 की विंटर वेकेशन लीव के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इनके तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही छुट्टियां होंगी। सभी स्कूल 15 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। अब नहीं बढ़ाई जाएगी निजी स्कूलों की अस्थाई मान्यता : शिक्षा मंत्री*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ