हरियाणा,पंजाब, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भयंकर ठंड से कांपा, जानिए कब तक जारी रहेगा सर्दी का सितम,

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा,पंजाब, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भयंकर ठंड से कांपा, जानिए कब तक जारी रहेगा सर्दी का सितम,

हरियाणा, यूपी, पंजाब,और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों  के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण घना कोहरा देखा गया। साथ ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। दो दिन अभी शीत लहर व सर्दी परेशान करती रहेगी। वहीं कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। 

कई इलाकों में पानी की आपूर्ति लाइनें व डल झील के अंदरूनी हिस्से भी जम गए हैं।सोमवार सुबह दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति और घने कोहरे की चादर रही।

 


इस वजह से पालम में सुबह 5:30 बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई। पंजाब के बठिंडा में दृश्यता 0, अमृतसर, अंबाला में 25, हिसार में 50 रही। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। 
मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को राजस्थान में कहीं-कहीं पर गंभीर शीत लहर और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर दिल्ली में कई स्थानों पर और उतराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सर्द दिन से अति सर्द दिन की स्थिति रही। एनसीआर में गुरुग्राम सबसे ठंडा, तापमान 11.7 डिग्री पहुंचा 

एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम एक बार फिर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। फरीदाबाद में तापमान 16.3 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। गाजियाबाद में 13.1 और नोएडा में अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ।

दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी 
मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। दो दिन अभी शीतलहर व सर्दी परेशान करती रहेगी। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।


पालम        12.6        6.5 
लोधी रोड   15.6        5.0 
रिज          15.0         4.1 
आयानगर  14.2         4.0 
गुरुग्राम      11.7        5.6 
फरीदाबाद 16.3        8.6 
गाजियाबाद 13.1       6.6 
जाफरपुर    11.0       4.2 
मुंगेशपुर      11.4      5.3 
नोएडा        14.0      6.9 
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स 14.8      8.8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ