टीवी एक्ट्रेस 20 साल की तुनिषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या की: कटरीना की फिल्म फितूर में नजर आई थीं

Advertisement

6/recent/ticker-posts

टीवी एक्ट्रेस 20 साल की तुनिषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या की: कटरीना की फिल्म फितूर में नजर आई थीं

 


मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।


तुनिषा, कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं।


सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट

तुनिषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,'जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थीं तुनिषा 

20 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

तुनिषा से पहले कई सेलेब्स कर चुके हैं आत्महत्या 

तुनिषा से पहले भी कई टीवी और फिल्म एक्टर्स आत्महत्या कर चुके हैं। इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के अलावा प्रत्यूषा बैनर्जी, प्रेक्षा मेहता से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई नाम हैं, जिन्होंने सुसाइड किया है।


वैशाली ठक्कर

ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी कुछ दिनों पहले सुसाइड कर लिया था। 16 अक्टूबर को एक्ट्रेस का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला था। शुरुआती तहकीकात के बाद पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई थी।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। 14 जून 2020 को जब सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले तो इसे पुलिस ने सुसाइड करार दिया और कहा कि वह डिप्रेशन में थे। हालांकि, अभी तक सुशांत की मौत एक रहस्य बनी हुई है, उनके फैंस यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि एक्टर सुसाइड कर सकते थे। महज 34 साल की उम्र में बॉलीवुड के चर्चित चेहरे ने दुनिया को अलविदा कह दिया

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी ने टेलीविजन शो बालिका वधू से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं, हालांकि 63 दिन बाद वो घर से बाहर हो गई थीं। 2016 में 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने फ्लैट पर फांसी लगा दी थी। इस घटना के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

कुशल पंजाबी

फेमस टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 को देर रात मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव के साथ पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें किसी को मौत का जिम्मेदार न ठहराए जाने की बात कही गई थी। महज 37 साल की उम्र में कुशल ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रेक्षा मेहता

क्राइम पेट्रोल जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने 26 मई 2020 में आत्महत्या की थी। वह महज 25 साल की थीं। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली प्रेक्षा ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं प्रेक्षा ने घरवालों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने किसी को भी अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया था। जांच के दौरान पुलिस ने माना कि प्रेक्षा कोरोना काल के समय काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं, जिस वजह से उन्होंने सुसाइड किया।

मनमीत ग्रेवाल

32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई 2020 को आत्महत्या कर ली थी। मनमीत के सुसाइड के कारणों के पीछे उनकी पिछली पेमेंट न मिलने के चलते सामने आई आर्थिक परेशानी थी। उनके दोस्त मंजीत सिंह ने बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले ही मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। वह भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दोनों ने फॉरेन ट्रिप के लिए लोन लिया था और वे इसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे, जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

जिया खान

'निशब्द', हाउसफुल' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आईं जिया खान को 3 जून 2013 को 25 साल की उम्र में उनके जुहू स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। जहां, शुरुआती दौर में यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा था। वहीं, मोड़ तब आ गया, जब जिया की मां ने सूरज पंचोली को अपनी बेटी का कातिल बताया। लंबे समय से यह कोर्ट में चल रहा है।

सेजल शर्मा ​​​​​

सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी 2020 को शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने निजी कारणों को अपनी आत्महत्या की वजह बताया था। वहीं उनके को-स्टार निर्भय शुक्ला का कहना था कि पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से सेजल काफी तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ