क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल, क्लिक करें

Advertisement

6/recent/ticker-posts

क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल, क्लिक करें

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)-- आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान - सम्मान मे वृद्धि होगी।किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना भी बन सकती है व समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)---- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)--आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)-- आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)----- आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)-- आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा।  कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)--- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)--- आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)-- आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)-- आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)--- आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।



कृपया ध्यान दें-- यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है



    आज दिनांक 26  दिसम्बर 2022 सोमवार

🇮🇳शक सम्वत-* 1944

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 25:40 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 16:42 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा

*💫करण-* वणिज - 15:14 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि

*✨योग-* हर्शण - 21:01 तक

*✨पश्चात्-* वज्र

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:31

*🌙चन्द्रोदय-* 10:01

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 27:31 तक

*🌛पश्चात्-* कुम्भ

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:42

*🤖राहुकाल-* 08:29 से 09:46

*🎑ऋतु-* शिशिर

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 पौष सुदी चतुर्थी 25:40 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:12 से 25:39 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:42 तक , शुक्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 24:14 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 16:42 तक , पंचक 27:31 से  सभा /जोड़ मेला प्रारम्भ ( पंजाब 26 से 28 दिसंबर) , शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती , डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे जयन्ती , श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस , श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस , श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस व विश्व मुक्केबाजी दिवस।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष सुदी पंचमी 22:55 तक पश्चात् षष्ठी शुरु ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*अनसूयार्जवं    शौचं*

      *सन्तोषः  प्रियवादिता ।*

*दमः  सत्यमनायासो*

     *न भवन्ति दुरात्मनाम्।।*

*विदुर―नीति(2/72)*

*भावार्थ👉*

       _दुष्टों में ये गुण नहीं होते―गुणों में दोष न देखना, सरलता, अन्तः तथा बाह्य पवित्रता, सन्तोष, मधुर भाषण, इन्द्रियों और मन का दमन, सत्य भाषण तथा सहिष्णुता ।_

🌹


*26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1606 – शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।

1748 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1805 – ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने प्रेसबर्ग संघि पर हस्ताक्षर किए।

1865 – जेम्स एच. मेसन ने कॉफी पर कोलेटर का पेटेंट कराया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।

1925 - तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।

1925 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1933 – अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।

1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।


1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1979 – पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।

1982 – टाइम मैगजीन ने कम्प्यूटर को 'मैन आॅफ द ईयर' घोषित किया।

1997 - उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।

2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।

2004 - रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।

2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

2019 - केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की। 

2019 - यूएन ने पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को सदी की सबसे प्रसिद्ध किशोरी घोषित किया।

2020 - भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दीव में विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

2020 - चीन में आपराधिक मामलों के मद्देनजर निर्धारित आयु वर्ग में बदलाव किया गया , अब 12 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को भी सख्त सजा दी जा सकेगी , मसौदा पारित (यह 01 मार्च 2021 से प्रभावी होगा)।

2021 - बिहार के मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगभग 7 मजदूरों की मौत व 12 से अधिक घायल हुए।

2021 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डीआरडीओ के रक्षा प्रौद्योगिकी परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति


1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।

1893 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।

1899 - अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सेनानी।

1914 - डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे, जो कि बाबा आमटे के नाम से ख्यात हैं, भारत के प्रमुख व सम्मानित समाजसेवी थे।

1929 - तारक मेहता पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एक भारतीय लेखक थे।

1935 - माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं।

1935 - विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।

1935 – वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रोहन कन्हाई का जन्म हुआ।

1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।


*26 दिसंबर को हुए निधन👉*


1530 – मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप धोलपुर क्षेत्र में निधन हुआ।

1831 – कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता (कोलकाता) में निधन हुआ।

1896 – जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है।

1942 - सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

1961 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।

1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक।

1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।

1989 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

1998 - राम स्वरूप वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे।

1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।

2011 - एस. बंगरप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।

2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

2020 - जोनाथन ह्यूबर एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान थे जिन्हें WWE में अपने कार्यकाल के लिए जाना जाता है।

2020 - दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माता व बीएचयू के पूर्व छात्र डा. सुदर्शन मैनी (87/88 उम्र ) का निधन हुआ।

2021 - दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को समाप्त करने में मदद करने वाले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आकबिशप डेसमंड टूटू (90) का निधन हुआ। 

 

*26 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ ( पंजाब 26 से 28 दिसंबर)।

🔅 शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती।

🔅 डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे जयन्ती।

🔅 श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस।

🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस।

🔅 श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस।

🔅 विश्व मुक्केबाजी दिवस।


कृपया ध्यान दें 👉 यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ