रिफिलिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, जोधपुर में 4 जिंदा जले,16 झुलसे, मरने वाले एक ही परिवार के

Advertisement

6/recent/ticker-posts

रिफिलिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, जोधपुर में 4 जिंदा जले,16 झुलसे, मरने वाले एक ही परिवार के

 जोधपुर गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाके से करीब एक किलोमीटर का इलाका दहल उठा। मामला जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके का है। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ था। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। घटना दोपहर 2 से 2:15 बजे के बीच की बताई जा रही है



जांच में पता चला कि जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है। इस समय पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। अंदेशा है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

जांच में मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर भी निकाले गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान लोगों के घर सिलेंडर ले जाने वाले हॉकर का है। इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। विधायक मनीषा पवार ने कहा कि इस घटना को लेकर सीएमओ दफ्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। इसकी जांच की जाएगी।  

गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग झुलस गए हैं। इसमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर हैं। ये 80 फीसदी तक झुलसे हैं। धमाके से करीब एक किलोमीटर का इलाका दहल उठा। मामला जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके का है। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एसपी सहित तमाम बड़े अधिकारी पहुंच चुके हैं।

कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ है। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। उधर, सीएम अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्विट कर अफसोस जताया है। गहलोत ने लिखा-स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली गई है।


हादसे में मरने वालों में से 3 बच्चों समेत एक युवक है। आग की चपेट में आने से नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) की मौत हो गई। नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए। एक घायल के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है  8 लोग 80 फीसदी तक झुलसे गये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ